" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

मानस अवलोकन संस्था ने मनायी गोस्वामी तुलसीदास की जयंती

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। श्रावण मास शुक्ल पक्ष सप्तमी तिथि मानस अवलोकन संस्था कलूपुरा के तत्त्वावधान में गोस्वामी तुलसीदास जयंती महोत्सव बौद्ध मिशन कन्या उ.प्रा. विद्यालय कलूपुरा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी जितेन्द्र दास विश्वामित्र (गोवर्द्धन आश्रम मथुरा) ने की। भरत शर्मा, ग्राम- सलेमपुर जाट, बुलन्दशहर (उ.प्र.) नीतू शर्मा, ग्राम- सलेमपुर जाट, बुलन्दशहर (उ.प्र.) याचना शर्मा, गंगा विहार, दिल्ली सुन्दर काण्ड के तीनों विजयी प्रतिभागियों को 5100 रूपये की नकद धन राशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्वामी हीरानंद सहज योग आश्रम माण्डू गंगा घाट, नरेश गाजियाबाद, धीरेन्द्र सिंह विधायक जेवर, हरिओम शास्त्री सम्पादक मानस क्रांति, संजय चौहान, भीष्म नारायण शर्मा, सुन्दर स्वरूप शर्मा, ओमऋषि शर्मा, ओमवीर सिंह दयानतपुर, रामवीर सिंह नोएडा, किशन भगत आदि महानुभाव सम्मिलित हुए। संजय विमल देव ने कहा कि मानस अवलोकन संस्था पिछले 20 वर्षों से जन-कल्याण के लिये सामाजिक और धार्मिक दोनों ही क्षेत्रों में ग्रेटर नोएडा में ही नहीं बल्कि दूसरे प्रान्तों में भी अपनी एक अहंम भूमिका में कार्य कर रही है। संस्था ग़रीब विद्यार्थियों के लिये जी जान से मदद करती है। प्रतिभाओं को उकेरना और उनके उज्जवल भविष्य के निर्माण के लिये संस्था उनकी भरपूर सहायता कर रही है।
संस्था के महासचिव हरिओम शास्त्री ने जनसमुदाय की तालियों की गड़गड़ाहट के बीच में भारत माता की जय के नारे लगाते हुये अपनी बुलंद आवाज़ में कहा कि श्रेष्ठ भारत का निर्माण ही संस्था का सदउद्देश्य है। उन्होंने अपने अभिभाषण में संस्था के निम्न उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि
* संस्था का सपना ऐसे श्रेष्ठ भारत का निर्माण करना है जो फिर से विश्व गुरु कहा जाने लगे।
* समाज के ताने-बाने को मज़बूत करने के लिये हमें जाति और संप्रदायों के बन्धनों से ऊपर उठकर आगे आने वाली पीढ़ियों के उज्जवल भविष्य के निर्माण की चिंता करनी होगी।
* अपनी सनातन संस्कृति को बचाने के लिये इस युवा पीढ़ी को सावधान करना ही होगा कि वो पाश्चात्य संस्कृति के दलदल ना फँस जाये। ये युवा पीढ़ी ही राष्ट्र की सच्ची धरोहर है।
हमें अपना नैतिक बल बढ़ाने के लिये योग, प्रणायाम, स्वाध्याय करने के साथ-साथ परोपकार की भावना को ह्रदय में धारण करके अपनी श्रेष्ठ सनातन संस्कृति की रक्षा करनी होगी। यही हमारा धर्म भीहै और यही हमारा सद्उद्देश्य भी है। “विविधता में एकता का दर्शन हमारी भारतीय संस्कृति की आत्मा है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

19 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>