–एक अगस्त से शुरु होगी ओपीडी, 20 प्रतिशत ओपीडी में दी जाएगी छूट
ग्रेटर नोएडा,28 जुलाई। जेपी अस्पताल मरीजों की हर जरुरत को पूरा करने के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए ग्रेटर नोएडा में सहदेव अस्पताल में सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी सुविधा 1 अगस्त से शुरु किया जा रहा है। ओपीडी सेवाओं में नेफ्रोलॉजी हर सोमवार, गैस्ट्रोएट्रोलॉजी हर सोमवार, कार्डियोलॉजी हर गुरुवार, ओंकोलॉजी हर गुरुवार और आईवीएफ की ओपीडी हर पहले और तीसरे सोमवार को आयोजित होगा। प्रेस वार्ता में डॉ. अनिल कुमार, सीओओ, जेपी हॉस्पिटल ने बताया कि सहदेव अस्पताल में में सुबह 10 बजे से 2 बजे तक सुपर स्पेशिलिटी ओपीडी सेवाएं दी जाएगी। डॉ. अनिल ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के ओपीडी में लोगों को 20 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। नेफ्रोलॉजी में डॉ. रवि कुमार सिंह, गैस्ट्रोलॉजी में डॉ. अशोक कुमार, कॉर्डियोलॉजी में डॉ. आशीष गोविल, ओंकोलॉजी में डॉ. अभिषेक गुलिया व आईवीएफ के लिए डॉ. अमरीन सिंह, कन्सल्टेन्ट,आईवीएफ और इन्फर्टीलिटी विभाग शामिल होंगे। मरीजों की ओपीडी के साथ जॉच करने की सुविधा जेपी अस्पताल की तरफ से उपलब्ध होगी, जेपी अस्पताल की टीम हमेशा अस्पताल से जुडी रहेगी। डॉ. मनोज मित्तल डॉयरेक्टर सहदेव अस्पताल ने कहा कि मरीजों के जीवन की गुणवत्ता मे सुधार लाने और उन्हें उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए जेपी अस्पताल से जुड़ने का मौका मिला है, हमें उम्मीद है कि आस-पास रहने वालों को उत्कृष्ट चिकित्सा सेवा से लाभान्वित होंगे।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…