ग्रेटर नोएडा। सेना में युवाओं की भर्ती के लिए अग्निपथ योजना में सुधार के साथ उन्हें अधिक सुविधा की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता हरेन्द्र शर्मा ने ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब में पत्रकारों को सम्बोधित किया। हरेन्दर ने कहा कि देश में विधायक, सांसद व अन्य कार्यक्रम का कार्यकाल पांच वर्ष है तो अग्निवीरों का कार्यकाल पांच वर्ष किया जाय। पांचवें वर्ष में 50 हजार वेतन देने व सेवा अवधि समाप्त होने के बाद अग्निवीर को मिलने वाला फंड 11,71000 से बढ़ाकर 18 लाख देश सेवा सम्मान निधि के रुप में दिया जाय। अग्निपथ योजना में भर्ती होने वाले अग्निवीरों में महिला और पुरुष की समान सहभागिता हो। हरेन्द्रर ने कहा कि वर्तमान समय में निकट भविष्य को ध्यान में रखते हुए देशहित व राष्ट्र की सुरक्षा प्रणाली अध्यधिक मजबूत बनाने के लिए व देश में बेरोजगारी पर अंकुश लगाने के लिए सरकार को कदम उठाना चाहिए। हरेन्दर ने कहा कि जब तक हमारी मांग पूरी नहीं हो जाती, तब तक मैं अपनी मांग को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व प्रशासन के सामने रखता रहूंगा। जमालपुर के रहने वाले हरेन्दर शर्मा अग्निपथ योजना में सुधार को लेकर इससे पहले क्षेत्रीय सांसद व पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा व जिला प्रशासन को ज्ञापन के माध्यम से अपनी मांग से अवगत करा चुके हैं।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…