ग्रेटर नोएडा,08 अप्रैल। नॉलेज पार्क प्रथम स्थित एचआईएमटी ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स, ग्रेटर नोएडा में चल रहा दो दिनों का मेगा जॉब फेयर का आयोजन सफलता के साथ किया गया। इस मेगा जॉब फेयर में मैनेजमेंन्ट, आई टी, लॉ, बायोटेक्नोलॉजी से सम्बन्धित करीब 28 कम्पनियों ने भाग लिया। इसमें हरलाल संस्थान के अलावा एनसीआर क्षेत्र में स्थित महाविद्यालयों, संस्थानों एवं विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत एम.बी.ए., एम.सी.ए., आईटी, फार्मा एवं बायोटेक्नोलॉजी, बी.टेक. आदि के छात्र-छात्राएं ने भाग लिया। अन्तिम दिन करीब 200 विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। इसी प्रकार मेगा जॉब फेयर के पहले दिन 187 छात्र/छात्राओं का चयन भी 3 लाख से ऊपर लाख पैकेज के अलावा आकर्षक वेतन पर हुआ। इन कम्पनियों के प्रतिनिधियों ने एनसीआर तथा दूसरे शहरों से आयें छात्र/छात्राओं की प्रतिभा को एक ही स्थान पर पाकर कर प्रसन्नता जाहिर की। मेगा जॉब फेयर के दोनों दिन अर्थात 7 व 8 अप्रैल के बीच 274 छात्र/छात्राओं का चयन विभिन्न कम्पनियों ने किया है। इस मेगा जॉब फेयर में हरलाल संस्थान के अलावा अन्य महाविद्यालयों, संस्थानों एवं विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत एम.बी.ए., एम.सी.ए., लॉ, फार्मा एवं बायोटेक्नोलॉजी, बी.टेक.आदि संस्थानों के छात्र-छात्राओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं। इस अवसर पर संस्थान के चैयरमैन हेम सिंह बंसल तथा डारेक्टर टी दुहान तथा सचिव अनिल बंसल ने विभिन्न कम्पनियों के प्रतिनिधियों को धन्यावाद एवं आभार प्रकट किया।
ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…
गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…
भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…
विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…
ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…