ग्रेटर नोएडा। विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में बैक्सन होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के छात्र एवं छात्राओं ने कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग के सहयोग से ऐच्छर ग्राम, ग्रेटर नोएडा में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ प्राचार्य डॉ. सी. पी. शर्मा ने किया। इस कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुमित शर्मा, कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग के प्रमुख ने किया। कार्यक्रम के दौरान अन्य सदस्य के रूप में डॉ. पुनीत गर्ग एवं डॉ. रीटा उपस्थित रहे। इस अवसर पर छात्र एवं छात्राओं ने पैम्पलेट, पोस्टर और जागरूकता नारों के माध्यम से घर-घर जाकर विभिन्न बिमारियों के कारण, इलाज एवं बचाव के बारे मे सबकों बताया और चिकित्सा कैम्प लगाकर निःशुल्क परिक्षण किया और चिकित्सकीय सलाह दी।
सायकिएट्री विभाग बैक्सन होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ने एनआईईपीआईडी संस्थान में मेडिकल शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में जनरल स्वास्थ्य परीक्षण के अलावा गर्भवती महिलाओं के खान-पान सावधानियों व प्रसव उपरांत की जाने वाली देखभाल के बारे में जागरूकता व्याख्यान भी दिया गया। कार्यक्रम की अगुवाई डॉ. मानसी चावला, सहायक प्रोफेसर, बैक्सन होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने की, जिसमें उनके विभाग के सभी परास्नातक छात्र एवं छात्राएं भी सम्मिलित हुए।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…