आरबीएमआई कॉलेज में हुआ शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन, शिक्षकों ने अपने अनुभव किए साझा

Teachers' felicitation ceremony was organised at RBMI College, where teachers shared their experiences.

ग्रेटर नोएडा। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित करने के उद्देश्य से ग्रेटर नोएडा नॉलेज पार्क स्थित, रक्षपाल बहादुर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट (आर.बी.एम.आई. कॉलेज) में शक्रवार को, शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह में गौतम बुद्ध नगर एवं आसपास के विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर अतिथि के रूप में जिला सेवायोजन अधिकारी मनीषा अत्री एवं मुक्ता मेंटेंरिग माइडं की सी.ई.ओ. मिस मुक्ता जोशी मौजूद रही। कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों एवं कॉलेज के निदेशक डॉ श्याम कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत में, स्कूल की छात्रा द्वारा सरस्वती वंदना पर सम्मोहक प्रस्तुति दी गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों के निःस्वार्थ समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और समाज निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मान देना रहा। समारोह के दौरान चयनित शिक्षकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। दोनों अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक समाज की रीढ़ होते हैं और भावी पीढ़ी के निर्माण में उनकी भूमिका अतुलनीय है। शिक्षकों का सम्मान करना वास्तव में ज्ञान, संस्कार और संस्कृति का सम्मान है। समारोह के दौरान शिक्षकों ने भी अपने अनुभव साझा किए और इस प्रकार के आयोजनों को प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम का वातावरण गरिमामय, प्रेरणादायी और उत्साह से परिपूर्ण रहा। अंत में शिवांगी राय द्वारा सभी आगंतुक शिक्षकों का आभार व्यक्त किया गया और भविष्य में भी शिक्षा के उत्थान हेतु ऐसे आयोजनों को निरंतर आयोजित करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक मिस. अंजलि गंभीर एवं समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Spread the love