डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में नर्सरी एवं कक्षा 1 के विद्यार्थियों ने खेल उत्सव का आयोजन

Nursery and Class 1 students organised a sports festival at DPS Knowledge Park-5.

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में सत्र 2025–26 के अंतर्गत नर्सरी एवं कक्षा 1 के विद्यार्थियों के लिए वार्षिक खेल दिवस ‘खेल उत्सव3’ का उल्लासपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय “महिला सशक्तिकरण” रहा, जिसे विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और खेल गतिविधियों के माध्यम से प्रभावशाली रूप में प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के शुभारम्भ के साथ विद्यालय की प्रधानाचार्या मंजू वर्मा ने स्वागत भाषण में कहा कि खेल बच्चों के व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम हैं, जो उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन और सहयोग की भावना का संचार करते हैं। वेव वॉक और कोयर प्रस्तुति ने वातावरण को उत्साह से भर दिया, वहीं कलारीपयट्टू लोकनृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। नर्सरी के रेस स्लॉट-1 एवं कक्षा-1 के रेस स्लॉट–2 और 3 में बच्चों ने अद्भुत ऊर्जा और खेल भावना का परिचय दिया। स्ट्रांगर टूगेदर, फ्रेंडशिप और यस आई कैन  जैसे नृत्य प्रदर्शनों ने एकता, आत्मबल और सशक्तिकरण का प्रेरक संदेश दिया, जबकि कक्षा 1 द्वारा प्रस्तुत उत्तराखंड लोकनृत्य ने सांस्कृतिक रंग बिखेरे।

Nursery and Class 1 students organised a sports festival at DPS Knowledge Park-5.

इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय खेल चैम्पियन एवं प्रख्यात स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. अजीत सिंह, दूरदर्शन के एंकर-कम-कॉरेस्पॉन्डेंट आर्येन्द्र प्रताप सिंह, डिप्टी डायरेक्टर ऋतुराज पाण्डेय तथा सहायक आयुक्त, डीजीएच जय वर्धन विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। पदक वितरण समारोह, ग्रैंड फिनाले, धन्यवाद प्रस्ताव एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का गरिमामय समापन हुआ। यह आयोजन नन्हे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, आत्मबल और सशक्त भविष्य की ओर एक सशक्त कदम सिद्ध हुआ।

Spread the love
RELATED ARTICLES