दिल्ली वर्ड पब्लिक स्कूल में लगे स्काउट्स एवं गाइड्स शिविर में बच्चों को पढ़ाया गया अनुशासन का पाठ

The children were taught the lesson of discipline at the Scouts and Guides camp held at Delhi World Public School.

ग्रेटर नोएडा । दिल्ली वर्ड पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-तीन में निदेशक कंचन कुमारी एवं प्रधानाचार्या डॉ. हीमा शर्मा की उपस्थिति में स्काउट्स एवं गाइड्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन, टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता तथा आवश्यक जीवन कौशलों का विकास करना था। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना से हुई, जिसने एकता और नैतिक मूल्यों का संदेश दिया। इसके पश्चात स्वागत और धन्यवाद क्लैप जैसी रोचक गतिविधियों ने छात्रों में उत्साह और टीम भावना का संचार किया।

The children were taught the lesson of discipline at the Scouts and Guides camp held at Delhi World Public School.

विद्यार्थियों को मूलभूत कैंपिंग कौशलों का प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें टेंट लगाना भी शामिल था। इसके माध्यम से सहयोग और अनुशासन के महत्व को समझाया गया। प्राथमिक उपचार एवं सुरक्षा पर आयोजित सत्र में आवश्यक चिकित्सीय सामग्री साथ रखने के महत्व पर प्रकाश डाला गया तथा स्वच्छता, पौष्टिक भोजन और पर्याप्त जल सेवन के बारे में भी मार्गदर्शन दिया गया। समग्र रूप से यह कार्यक्रम अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा, जिसने विद्यार्थियों को अधिक आत्मविश्वासी, जिम्मेदार एवं सेवा के लिए तत्पर बनने की प्रेरणा दी।

Spread the love
RELATED ARTICLES