राम-ईश ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के वार्षिक फेस्ट में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, हुआ शुभारम्भ

Cultural program organized at the annual fest of Ram-Ish Group of Institutions, inaugurated

ग्रेटर नोएडा। राम-ईश ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के प्रांगण में वार्षिक फेट का भव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के अध्यक्ष डॉ. आर. सी. शर्मा द्वारा किया गया। फेस्ट में विभिन्न फन गेम्स स्टॉल और स्वादिष्ट फूड स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे। विद्यार्थियों ने खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद उठाया। परिसर रंग-बिरंगी सजावट और उत्साह से सराबोर दिखाई दिया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण टैलेंट शो रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने नृत्य, गायन, नाटक एवं कविता-पाठ के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। शाम को आयोजित डीजे इवनिंग ने पूरे माहौल को ऊर्जावान बना दिया, जहाँ सभी ने संगीत की धुनों पर झूमकर आनंद लिया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं, अभिभावकों तथा शिक्षकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। इस अवसर पर संस्थान की प्रबंध निदेशिका मिस प्रतिभा शर्मा, विभिन्न संस्थानों के प्रधानाचार्य  शिखा सिंह, डॉ. पल्लवी मनीष लवहाले, मनीष कुमार विश्नोई, तथा विभागाध्यक्ष डॉ. संदीप कुमार बंसल सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। संस्थान की प्रबंध निदेशिका ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और आत्मविश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Spread the love