जीएन ग्रुप ने वंचित बच्चों के साथ मनाया रंगोत्सव, वितिरित की मिठाईयां व अन्य सामग्री

GN Group celebrated Rangotsav with underprivileged children, distributed sweets and other items.

ग्रेटर नोएडा। GN Group of Institutes ने जीएनआईटी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट के माध्यम से ‘उद्भव क्लब’ के बैनर तले एक मार्मिक एवं सामाजिक सरोकार से जुड़ी सेवा पहल का आयोजन किया। संस्थान के अध्यक्ष B. L. Gupta की प्रेरणा से आयोजित इस कार्यक्रम में ओमिक्रॉन क्षेत्र स्थित एक वंचित विद्यालय के बच्चों के साथ होली उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के तहत रंगों, पिचकारियों और मिठाइयों का वितरण किया गया, जिससे पूरे परिसर में उल्लास और उत्साह का माहौल बन गया। बच्चों की खिलखिलाहट, चमकती आँखें और चेहरे पर सजी मुस्कान ने इस आयोजन को विशेष बना दिया।

GN Group celebrated Rangotsav with underprivileged children, distributed sweets and other items.

उत्सव के दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने बच्चों के साथ रंग खेलकर उन्हें स्नेह और अपनत्व का अहसास कराया। जीएनआईटी की विभागाध्यक्ष CM Deepashikha Sharma ने अपने समर्पित शिक्षकों और छात्रों के साथ मिलकर इस पहल को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते हैं, बल्कि विद्यार्थियों में संवेदनशीलता और सेवा भाव भी विकसित करते हैं। यह कार्यक्रम केवल रंगों का त्योहार नहीं रहा, बल्कि मानवता, एकता और उदारता का जीवंत उदाहरण बन गया। संस्थान का यह प्रयास समाज के प्रति उसकी प्रतिबद्धता और जरूरतमंदों के प्रति सहयोग की भावना को दर्शाता है। आयोजन ने यह संदेश दिया कि जीवन के सबसे सुंदर रंग वे हैं, जो सहानुभूति, प्रेम और साझा खुशी से भरे होते हैं।

Spread the love
RELATED ARTICLES