सीआईएससीई राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों  खिलाड़ी ले रहे हैं  हिस्सा

Players from different areas of the state are participating in the CISCE state level Kho-Kho competition.

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ विद्यालय सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में 29 व  30 जुलाई दिन बुधवार एवम् गुरुवार को बालक वर्ग की “सी. आई.एस.सी.ई. राज्य  स्तरीय” खो-खो  प्रतियोगिता” का आयोजन होने जा रहा है जिसमें उत्तर प्रदेश राज्य के दस अलग अलग क्षेत्रों- मेजवान क्षेत्र गाजियाबाद, गोरखपुर, कानपुर-उत्तर, कानपुर-दक्षिण, लखनऊ-उत्तर, लखनऊ दक्षिण, बरेली ,आगरा, मेरठ व वाराणसी  के 300 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। उनके साथ सभी क्षेत्र आए हुए लगभग 50 प्रशिक्षक भी उपस्थित होंगे। इस प्रतियोगिता के लिए विद्यार्थियों को तीन वर्गों 14 वर्ष से कम उम्र, 17 वर्ष से कम उम्र, 19 वर्ष से कम उम्र में बांटा गया है, जिससे कि स्वस्थ स्पर्धा बनी रहे। इस प्रतियोगिता में  उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को चयनित कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भेजा जाएगा। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को सुबह  लगभग 8-30 बजे किया जाएगा । इस अवसर पर  अंतरराष्ट्रीय महिला फुटबॉल खिलाड़ी  तन्वी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगी। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य “फादर जिप्सन पलाटी” ने सभी समुचित प्रबन्ध किए है तथा खेल विभाग के सभी अध्यापक एवम् अध्यापिकाओं के साथ सभी सहायक कर्मचारियों से उपस्थित रहकर खेल प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए कहा है।

 

 

Spread the love
RELATED ARTICLES
Most Viewed