भूटान के 40 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने समसारा विद्यालय का किया शैक्षणिक भ्रमण

A 40-member delegation from Bhutan made an educational visit to Samsara Vidyalaya.

शिक्षण पद्धतियों और शैक्षणिक अभ्यासों को लेकर शिक्षकों के बीच हुआ अनुभवों का आदान-प्रदान

ग्रेटर नोएडा। समसारा द वर्ल्ड एकेडमी में भूटान के 40 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का शैक्षणिक भ्रमण एवं कार्यशाला आयोजित की गई। विद्यालय पहुंचने पर प्रतिनिधिमंडल का आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान भूटान और समसारा विद्यालय के शिक्षकों के बीच शिक्षण पद्धतियों, शैक्षणिक अभ्यासों तथा विद्यार्थियों के सीखने के तरीकों को लेकर अनुभवों का आदान-प्रदान हुआ। कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्या डॉ. शालिनी प्रसाद और अकादमिक समन्वयक शिप्रा गर्ग के नेतृत्व में किया गया। कार्यशाला में अनुदेशात्मक नेतृत्व एवं विद्यालयी अभ्यास, शिक्षण-अधिगम और मूल्यांकन पद्धतियों, STEM शिक्षा तथा मेटाकॉग्निशन जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रतिनिधियों ने कक्षा शिक्षण में इन शैक्षणिक अवधारणाओं के व्यावहारिक उपयोग को भी समझा। भूटान के प्रतिनिधिमंडल ने विद्यालय की STEM लैब, गणित लैब, कंप्यूटर लैब और सामाजिक विज्ञान लैब का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में अपनाए जा रहे नवाचारी और अनुभवात्मक शिक्षण दृष्टिकोण को करीब से जाना।

A 40-member delegation from Bhutan made an educational visit to Samsara Vidyalaya.

प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख नोरबू गेल्तशेन और फुब डेम ने विद्यालय की ओर से किए गए स्वागत और आतिथ्य की सराहना की। उन्होंने शैक्षणिक अनुभवों के इस आदान-प्रदान को उपयोगी बताया। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, इस भ्रमण का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शैक्षणिक सहयोग, ज्ञान के आदान-प्रदान और शिक्षण में नवाचार को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम सकारात्मक माहौल में संपन्न हुआ।

Spread the love