एकेटीयू में पढ़ने वाले छात्र अब घर बैठे अपने कार्यों का करा सकेंगे निस्तारण……………..

Students studying at AKTU will now be able to get their work done from home.

– विश्वविद्यालय ने छात्रों की सुविधा के लिए ऑनलाइन फेसलेस स्टूडेंट सिस्टम पोर्टल की शुरूआत की

छात्र परीक्षा सहित अन्य कार्याें को ऑनलाइन माध्यम से करा सकेंगे दर्ज

लखनऊ। डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में छात्रों को सहूलियत देने की पहल करते हुए मंगलवार से फेसलेट स्टूडेंट सिस्टम की शुरूआत की गयी। पहले दिन करीब तीन सौ छात्रों ने अपने कार्यों के लिए पोर्टल पर ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा सहित अन्य कार्यों को दर्ज कराया। जिनका निस्तारण भी तेजी से किया जा रहा है।
प्रदेश भर के छात्रों को लाभ विश्वविद्यालय से पूरे प्रदेश में साढ़े सात सौ से अधिक संस्थान जुड़े हैं। कई बार छात्र परीक्षा से संबंधित, रिजल्ट में सुधार, अंकपत्र अपडेट करने सहित डिग्री से जुड़े कामों के लिए विश्वविद्यालय परिसर एवं नोएडा परिसर पहुंचते हैं। छोटे से कार्य के लिए कोई छात्र सोनभद्र से तो किसी को सहारनपुर से आना पड़ता है। इसमें न केवल छात्रों का समय खर्च होता है बल्कि पैसे का भी व्यय होता है। विश्वविद्यालय ने माननीय कुलपति प्रो0 जेपी पाण्डेय के निर्देशन में छात्रों की इस समस्या को दूर करने के लिए ऑनलाइन निस्तारण की पहल की है। इसके तहत छात्र अपनी किसी भी समस्या को ईआरपी के फेसलेस स्टूडेंट सिस्टम पोर्टल पर दर्ज करा सकता है। छात्र को अपने कार्य और उससे जुड़े डॉक्यूमेंट्स को ऑनलाइन अपलोड करना होगा। इसके बाद छात्र को एक विशिष्ट ग्रिवान्स नंबर मिल जाएगा। इस विशिष्ट नंबर से छात्र अपने कार्य की ऑनलाइन ट्रैकिंग भी कर सकता है। वहीं छात्रों की समस्या संबंधित विभाग को ऑनलाइन चली जाएगी। जबकि संबंधित डॉक्यूमेंट अपलोड नहीं होने पर ऑनलाइन ही छात्र को संदेश भेजा जाएगा। अधिक से अधिक छात्रों को इस सुविधा का लाभ लेने के लिए सभी संबद्ध संस्थानों के निदेशकों एवं प्राचार्य को पत्र जारी किया गया है। ताकि छात्र विश्वविद्यालय आकर अपने कार्याें को कराने की बजाय ऑनलाइन माध्यम से समस्याएं दर्ज करायें। वहीं पहले दिन विभिन्न जिलों से विश्वविद्यालय के स्टूडेंट सेल पहुंचे छात्रों को भी ऑनलाइन माध्यम का उपयोग कराया गया। इस व्यवस्था से न केवल छात्रों का समय बचेगा बल्कि उनका कार्य भी तेजी से होगा। परीक्षा नियंत्रक प्रो0 दीपक नगरिया के अनुसार ऑनलाइन व्यवस्था से छात्रों को काफी सहूलियत होगी। उन्हें विश्वविद्यालय नहीं आना पड़ेगा। छात्रों का काम भी तेजी से निस्तारित किया जाएगा।

एकेटीयू अपने छात्रों और शिक्षकों को सीधे वाट्सएप से भेजेगा संदेश
डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय अपने छात्रों और शिक्षकों से सीधे वाट्सएप से जुड़ गया है। उन्हें कोई भी सूचना सीधे वाट्सएप से दी जाएगी। इसकी शुरूआत मंगलवार से की गयी।

शीर्घ पहुंचेगी सूचना
इस समय छात्र से लेकर शिक्षक तक वाट्सएप एक्टिव रहते हैं। उन्हें इस माध्यम से सूचना तत्काल पहुंचायी जा सकती है। इसी को देखते हुए माननीय कुलपति प्रो0 जेपी पाण्डेय के निर्देशन में विश्वविद्यालय ने वाट्सएप के जरिये संदेश भेजने की पहल की है। सूचना संबंधित छात्र या शिक्षक को भेजने के लिए सीधे उनके नंबरों पर वाट्सएप कर दिया जाएगा। मसलन, प्लेसमेंट ड्राइव, रिजल्ट आदि की सूचना जिस पाठ्यक्रम एवं शैक्षणिक सत्र के छात्र को भेजनी है उसे वाट्सएप कर दी जाएगी। विश्वविद्यालय की ओर से भेजे जाने वाला मैसेज नंबर की बजाय एकेटीयू वाट्सएप से जाएगा। यानि छात्र या शिक्षक के मोबाइल पर किसी नंबर की जगह एकेटीयू वाट्सएप लिखकर आएगा।

Spread the love
RELATED ARTICLES