स्वतंत्रता दिवस पर VSIET में राष्ट्रभक्ति और तकनीकी नवाचार का संगम…पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र ने किया प्रोत्साहित

A confluence of patriotism and technological innovation at VSIET on Independence Day... Former Governor Kalraj Mishra encouraged

ग्रेटर नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विक्रम साराभाई इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (VSIET) में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान एवं हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह के दौरान EV Lab, Drone एवं Go-Kart का उद्घाटन किया गया। इन आधुनिक सुविधाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, ड्रोन टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में व्यावहारिक एवं प्रोजेक्ट आधारित सीख का अवसर मिलेगा। विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समारोह को विशेष बना दिया।

अपने संबोधन में कलराज मिश्र ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण शक्ति बताते हुए उन्हें तकनीकी ज्ञान, नवाचार, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि युवा केवल रोजगार के अवसर तलाशने वाले नहीं, बल्कि नए अवसर और समाधान तैयार करने वाले राष्ट्र निर्माता बनें। कार्यक्रम ने स्वतंत्रता, नवाचार और विकसित भारत के संकल्प को एक साथ मंच प्रदान किया।

A confluence of patriotism and technological innovation at VSIET on Independence Day... Former Governor Kalraj Mishra encouraged

कार्यक्रम के दौरान संस्कृति मंत्रालय की तरफ से कथक डांस का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दी।

 

 

Spread the love
RELATED ARTICLES