समसारा विद्यालय में हिंदी दिवस पर बच्चों को बताया गया-हिंदी हमारी शान है, हिंदी हमारी पहचान है

On Hindi Diwas, children were told at Samsara Vidyalaya – Hindi is our pride, Hindi is our identity.

ग्रेटर नोएडा। समसारा विद्यालय में हिंदी दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति प्रेम, सम्मान और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं वंदना से हुआ। विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा के महत्व पर भाषण, कविता-पाठ, दोहे, निबंध लेखन तथा सुंदर एवं प्रेरणादायक प्रस्तुतियाँ दीं। विशेष प्रार्थना सभा के आयोजन के दौरान विधार्थियों ने भिन्न भिन्न हिंदी साहित्य के कवि, लेखकों और उपन्यासकारों के रूप प्रस्तुत करते हुए उनकी उपलब्धियों को प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने हिंदी को अपनी संस्कृति, परंपरा और भावनाओं से जोड़ते हुए उसके संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन पर समसारा द वर्ल्ड एकेडमी की प्रधानाचार्या डा. शालिनी प्रसाद ने हिंदी भाषा के प्रति सम्मान और “हिंदी हमारी शान है, हिंदी हमारी पहचान है” संदेश के बारे में कहा कि यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक, मनोरंजक एवं प्रेरणादायक रहा।

Spread the love
RELATED ARTICLES