कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाई गई गणेश चतुर्थी

Kailash Institute of Nursing and Paramedical Sciences celebrated Ganesh Chaturthi with great enthusiasm and fervor.

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में गणेश चतुर्थी का पर्व श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान एवं श्रद्धापूर्वक श्री गणेश पूजन के साथ हुआ। संस्थान के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं स्टाफ ने भगवान गणेश का पूजन कर सुख, समृद्धि, ज्ञान एवं सफलता की कामना की। इस अवसर पर संस्थान की अध्यक्ष  संतोष गोयल ने गणपति बप्पा के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया और सभी के सुख-समृद्धि एवं मंगलमय भविष्य की कामना की। संस्थान के प्रबंध निदेशक  संदीप गोयल ने अपने संदेश में कहा कि, “भगवान गणेश बुद्धि, विवेक और शुभारंभ के प्रतीक हैं। हमें उनके जीवन से यह प्रेरणा लेनी चाहिए कि किसी भी कार्य की शुरुआत सकारात्मक सोच, अनुशासन और समर्पण के साथ करनी चाहिए। विद्यार्थियों के जीवन में ज्ञान के साथ संस्कार और सेवा-भाव का होना भी अत्यंत आवश्यक है। यही गुण उन्हें एक बेहतर स्वास्थ्यकर्मी और एक बेहतर इंसान बनाएंगे।” कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। विद्यार्थियों एवं स्टाफ ने उत्साहपूर्वक “गणपति बप्पा मोरया” के जयघोष लगाए, जिससे पूरा संस्थान भक्तिरस से सराबोर हो गया। कार्यक्रम का समापन भगवान गणेश की आराधना के पश्चात प्रसाद वितरण के साथ हुआ। सभी ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया और गणपति बप्पा से संस्थान, विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं समस्त समाज के उज्ज्वल, सुखी एवं समृद्ध भविष्य की प्रार्थना की।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES