जिम्स के छात्रों ने  सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग के खिलाफ छात्रों ने ली शपथ

 

ग्रेटर नोएडा,। जिम्स इंजीन्यरिंग कॉलेज,ग्रेटर नोएडारोट्राक्ट क्लब द्वारा “सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग ना करने को लेकर शपथ एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि व डॉ. आर.के. रघुवंशी,निदेशक और डॉ. डी. झा, डीनतथा डॉ. नितिन त्यागी ने दीप जलाकर किया। निदेशक डॉ. रघुवंशी ने मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने पर्यावरण संरक्षण विषय पर अपने विचार रखते हुए प्रदूषण से होने वाले दुष्परिणामों पर चर्चा की तथा सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग ना करने को लेकर शपथ भी दिलाई। इसके उपरांत स्वच्छता पर आधारित विभिन्न आयोजनों के विजयी छात्रों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक प्रोफेसर मयंक पांडे ने बताया कि रोट्राक्ट क्लब विद्यालय के बच्चों कि एक संस्था है जो सामाजिक जागरूकता का कार्य करती है इसी क्रम में स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया गया था जिसमे स्वच्छ कैम्पस अभियान, पेंटिंग प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता, पेपर प्रेजेंटेशन तथा नुक्कड़ नाटक आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के अंत में डीन डॉ. झा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रेषित करते हुए आश्वासन दिया कि हम सभी मिलकर सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग नहीं करेंगे और कैम्पस को पूर्णतया इस अभिशाप से मुक्त करेंगे। इस अवसर पर रोट्राक्ट क्लब के संयोजक डॉ नितिन त्यागी, डॉ. संदीप, डॉ. शेखर, प्रो. ध्रुव कुमार तथा रोट्राक्ट क्लब के सदस्य व कॉलेज के छात्र मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *