ग्रेटर नोएडा,24 नवम्बर। सेन्ट जोसफ स्कूल अल्फा-एक में रन फार फन(मिनी मैराथन) का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य प्लास्टिक मुक्त तथा स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना था। रन फार फन में सेन्ट जोसेफ स्कूल से लगभग चार सौ बच्चों ने भाग लिया।

मैराथन रेस का प्रारम्भ सेन्ट जोसफ से अशोक वाटिका, कामर्शियल बेल्ट, रेल विहार होते हुए सेन्ट जोसेफ स्कूल प्रांगण में समाप्त हुई। मैराथन का उद्घाटन स्कूल के प्रधानाचार्या फादर आल्विन पिण्टो ने हरी झंडी दिखाकर किया। इसमें बालिकों में प्राची त्यागी प्रथम स्थान तथा द्वितीय स्थान अंशिका अभिजीत, तृतीय स्थान सौम्या बघेल ने हासिल किया।

प्रथम स्थान का समय 18.36 मिनट, द्वितीय स्थान 22.35 मिनट और तृतीय स्थान 22.48 मिनट रहा। बालक वर्ग में अशनाफ 13.47 मिनट में रेस पूरी कर प्रथम स्थान हासिल किया। गोविन्द ने 14.47 मिनट के साथ द्वितीय और 15.19 मिनट में पूरी करके तृतीय स्थान पर रहे। इस सभी विजेताओं को 4 दिसम्बर को पुरस्कृत किया जाएगा। इस मौके पर इको क्लब के सदस्यों ने सभी प्रतिभागियों को प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा का संदेश दिया। रन फार फन के समापन पर स्कूल के प्रधानाचार्य फादर आल्विन पिण्टो ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। मिनी मैराथन को सफल बनाने के लिए खेल प्रभारी मनीष तिवारी सहित शिक्षक शिक्षिकाएं पूरे ट्रैक पर तैनात रहे ताकि किसी को किसी प्रकार की परेशानी न हो। मनीष तिवारी ने बताया कि प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद ही प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, बच्चों ने रन फार फन में उत्साह के साथ हिस्सा लिया।






