रबूपुरा। कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान बीती रात एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से 2 पेटी हरियाणा मार्का देशी शराब बरामद हुई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। पुलिस अनुसार सोमवार रात पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान यमुना एक्सप्रेस वे के किनारे मिर्जापुर कट के पास एक युवक आता दिखाई दिया जोकि पुलिस को देख भागने लगा लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से दो पेटी शराब बरामद हुई। पुलिस ने बताया पूछताछ में आरोपी की पहचान योगेन्द्र निवासी निलौनी के रूप में हुई है।






