साहित्यम महोत्सव में कवियों ने बांधा समा, छात्राओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति
ग्रेटर नोएडा,3 जनवरी। नॉलेज पार्क स्थित आई बिजनेस इंस्टीट्यूट ग्रेटर नोएडा परिसर में एक जीवंत साहित्यिक और सांस्कृतिक उत्सव, साहित्यम महोत्सव सीज़न दो का आयोजन 3 और 4 जनवरी 2020 को किया गया। बहु विषयक समारोह में साहित्यिक सत्र पुस्तक लॉन्च कविता सत्र सांस्कृतिक नृत्य प्रदर्शन और गायन की मेजबानी की गई।

इस आयोजन की शुरुआत मॉ सरस्वती के आशीर्वाद के साथ दीप प्रज्वलन और भरतनाट्यम आईबीआई की छात्राओं द्वारा किया गया। कवियों की चौपाल आसान नहीं लेखक होना मुशायरा शाम-ए.ग़ज़ल का आयोजन किया गया, जिसमें कवियों ने अपनी कविता की प्रस्तुति दी।


कवि सम्मेलन में मशहूर कवियों जैसे गजेन्द्र सोलंकी नीलोत्पल मृणाल, अनुराग अरोरा, आज़मशाकरी, डॉ.कुंवर बेचैन और चेतन आनंद द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस दौरान कवियों ने अपनी कविता और गजल से महफिल में समां बांध दिया। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के सुजीत रॉय, चेयरमैन आईबीआई संस्थान ने कवियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। आईबीआई के छात्रों द्वारा समूह नृत्य और ठेला सत्र जैसे रोमांचक प्रदर्शन से परिसर में उत्साह और रोमांच से भरा। शाम और भी रोमांचक थी क्योंकि सभी ने नृत्य किया और सूफी नाइट में गज़लों के छांव पर आनंद लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संस्थान के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रही।






