लॉक डाउन में शराब के ठेके बंद अवैध शराब की भट्ठी धधकी, दो को पुलिस ने दबोचे

रबूपुरा। कोरोना वायरस से फैली महामारी के चलते हर तरफ प्रशासन का पहरा है तथा लाॅकडाउन को सफल बनाने के लिए अथक प्रयास किये जा रहे हैं। लेकिन कुछ लोग आज भी प्रशासन के साथ आंख मिचैली कर अपने अवैध कारोबार को अंजाम देने में जुटे हैं। ऐसा ही एक मामला कोतवाली क्षेत्र अंर्तगत उस समय सामने आया जब रविवार को पुलिस ने अवैध शराब बनाने वाली फैक्ट्री का भंड़ाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को दबोच लिया तथा भारी मात्रा में कच्ची शराब व अन्य सामग्री बरामद की है। जानकारी अनुसार पुलिस ने रविवार को क्षेत्र के गांव चंडीगढ में छापेमारी करते हुए अवैध शराब बना रहे दो लोगों को गिरफतार कर लिया जबकि उनके अन्य साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गये। आरोपियों के कब्जे से 90 लीटर कच्ची शराब, एक कुंटल गुड़, भगोने, ड्रम आदि समान बरामद किया है तथा करीब 2 हजार ली0 लहन को नष्ट किया गया है। पुलिस का कहना है कि दो आरोपी नानक व रिन्कू को गिरफतार कर लिया गया एवं अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *