रबूपुरा। वर्षों से स्थानीय लोगों व हरियाणा से आवागमन के लिए मसीबत बनी जर्जर सड़क का जल्द निमार्ण कार्य शुरू होगा। इंटर स्टेड कनैक्टिविटी के अंर्तगत बनने वाली 5 किमी0 सड़क क्षेत्र के विकास के लिए काफी उपयोगी साबित होगी। शुक्रवार को जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने भाईपुर भोले मंदिर से वाया फलैदा होते हुए बागपुर हरियाणा को जोड़ने वाली सड़क का फीता काट कर शुभारम्भ किया तथा लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह सड़क विगत कई वर्षों से बदहाल पड़ी हुई थी तथा जिसे बनाने के लिए कई बार मांग की गई। अब शीघ्र ही इस सड़क का तेजी से निर्माण होगा तथा जिसमें करीब 6 करोड़ रूपये की लागत आयेगी। हरियाणा को जोड़ने वाली इस सड़क से जहां स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी वहीं यह क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। उक्त मार्ग के निर्माण के बाद काफी तादात में वाहनों को हरियाणा आवागमन आसानी से हो सकेगा तथा भोगौलिक दृष्टि से भी यह अत्यंत महत्वपूर्ण थी। इस मौके पर लोक निमार्ण विभाग के सहायक अभियंता भरतपाल सिंह, अवर अभियंता ब्रहमपाल सिंह, राजेश वर्मा, मुन्नाकांत सिंह, रौतान सिंह, राकेश सिंह, अतरसिंह, संजय, सुभाष, हमीरसिंह, पप्पू, किशन, हरकेश, अजीत आदि मौजूद रहे।
हरियाणा को जोड़ने वाली सड़क 6 करोड़ की लागत से होगी तैयार






