रबूपुरा। बुधवार को निजी स्कूलों की मनमानी व परिजनों पर दबाव बनाने को लेकर किसान एकता संघ के कार्यकर्ताओं ने गांव बनबारीपुर में बैठक आयोजित की। महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता भाटी ने बताया कि स्कूल की फीस माफ करने को लेकर किसान परेशान हैं सभी प्राइवेट स्कूलों ने सरकार की गाइडलाइंस बताकर परिजनों पर फीस के लिए तरह तरह से मजबूर कर किया जा रहा है। इस महामारी के समय में जहां खाने के भी लाले पड़े हुए ऐसे समय में सरकार इन प्राईवेट स्कूलों पर शिकंजा कसे नहीं तो किसान एकता संघ बड़े स्तर पर धरना प्रदर्शन करेगी। इसके साथ ही संगठन विस्तार कर योगेश शर्मा जिला सचिव, विजय शर्मा ग्राम अध्यक्ष नियुक्त कर बनबारीपुर ग्राम कमेटी गठित की गई। बैठक की अध्यक्षता ताराचंद व संचालन जतन प्रधान ने किया। इस मौके पर रमेश कसाना, जगदीश शर्मा, कृष्ण नागर, बिरजेश भाटी, कृष्ण शर्मा, दीपक ठाकुर, बाबू करोली, शैलेस कुमार आदि मौजूद रहे।
निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ किसान एकता संघ करेगा प्रदर्शन






