सांसद डॉ. महेश शर्मा ने भाजपा कार्यालय का किया उद्घाटन पूर्व विधायक छत्तरपाल सिंह को बताया आदर्श विधायक

सांसद डॉ. महेश शर्मा ने भाजपा कार्यालय का किया उद्घाटन पूर्व विधायक छत्तरपाल सिंह को बताया आदर्श विदायक

जेवर। रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और गौतम बुद्ध नगर के सांसद डॉ महेश शर्मा ने जिला मंत्री योगेंद्र सिंह छोंकर के जेवर स्थित भाजपा कार्यालय का उदघाटन किया। इसके साथ ही लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने जेवर एयरपोर्ट से लेकर फ़िल्म सिटी और भट्टा पारसौल आंदोलन में किसानों पर लगाए गए मुकदमो को वापस लेने पर सरकार की सराहना करते हुए खुर्जा में बन रहे बिजली घर और जेवर के विकास कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व विधायक ठा0 छत्तरपाल सिंह को एक आदर्श विधायक बताते हुए सभा मे जिक्र किया और उन सभी लोगो के बारे में बताया जिनसे वो राजनीति से पहले परिचय रखते थे। राजनीति में आने से पहले पूर्व विधायक ठा0 छत्तरपाल सिंह सम्मेत कई लोगो का मार्गदर्शन प्राप्त था। उन्होंने क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने जिला मंत्री योगेंद्र सिंह छोंकर को पार्टी समर्पित व एक अच्छा कार्यकर्ता बताया। कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री का जोरदार स्वागत किया तथा इस मौके पर ठा0 करनेश सिंह, जिलाध्यक्ष विजय भाटी, सुरेश चंद शर्मा, युवा नेता मंजीत ठाकुर , प्रमोद सिंह, यतीश सिंह, पूर्व विधायक हरपाल सिंह, दिनेश छोंकर, कुलभूषण शर्मा, चंद्रमणि भारद्वाज, रविन्द्र शर्मा , रोहतास पहलवान, नीरज चौहान, उदयबीर चौधरी, अशोक शर्मा, प्रमोद खारी आदि मौजूद रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES