जेवर। कस्बा जहांगीरपुर के मुख्य बाजार स्थित एक स्वर्णकार की दुकान के शटर का ताला तोडकर चोरों ने लाखों के सोने व चांदी के आभूषण चोरी कर लिये। सुबह होने पर दुकानदार को चोरी की जानकारी हुई। पीडित स्वर्णकार की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीडित संजय वर्मा मौहल्ला बौहरान सुनरान चौक के रहने वाले हैं। उनकी कस्बे के मीना बाजार में भोले शंकर सुखलाल वर्मा सवर्णकार के नाम से आभूषण की दुकान है। वह शुक्रवार को दुकान का शटर बंद कर घर गये थे। जहां शुक्रवार की देर रात चोरों ने उनकी दुकान का शटर तोड़कर वहां से चांदी की एक जोडी चप्पल, बर्तन, चैन, चूडी, ब्रेसलेट आदि कुल वनज दो किग्रा व सोने की दो चैन, तीन लेडीज अंगूठी आदि कुल वजन 5 तोले आदि लाखों के जेवरात चोरी कर ले गए। पीडित ने कोतवाली पुलिस से शिकायत कर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
कोतवाली प्रभारी उमेश बहादुर ने बताया कि पीडित की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चोरों ने शटर का ताला तोड दुकान से लाखों के आभूषण किया चोरी






