एमएलसी नव निर्वाचित विधायक अश्वनी त्यागी का भाजपा ने किया स्वागत

नव निर्वाचित एमएलसी विधायक अश्वनी त्यागी का भाजपाइयों ने किया स्वागत

ग्रेटर नोएडा। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश भाजपा महामंत्री एवं नव निर्वाचित एमएलसी विधायक अश्वनी त्यागी का स्वागत यमुना एक्सप्रेस वे जीरो प्वाइंट पर किया गया, यह कार्यक्रम जिलाध्यक्ष विजय भाटी, दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर के नेतृत्व में किया गया, साथ में मेरठ सहारनपुर शिक्षक एमएलसी विधायक श्रीचंद शर्मा भी मौजूद रहे। ज़ीरो पॉइंट ग्रेटर नोएडा में भव्य स्वागत किया गया, उससे पहले उनका जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में और उसके बाद किसान चौक पर उनका और फूल माला देकर भव्य स्वागत किया गया। ज़ीरो प्वाइंट पर स्वागत के दौरान प्रदेश महामंत्री व नव निर्वाचित एमएलसी विधायक अश्वनी त्यागी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए एवं 2022 विधानसभा चुनाव के लिए जुट जाएं और सरकार की उपलब्धि एवं पार्टी की रीति नीति के विषय मे जन जन को बताने का कार्य करें। स्वागत के दौरान मुख्य रूप से क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर, जिला दादरी चेयरमैन गीता पंडित, महामंत्री दीपक भारद्वाज, मनोज गर्ग, धर्मेन्द्र कोरी, पूर्व जिलाध्यक्ष रक़म सिंह भाटी, शिवओम शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुनील भाटी, देवा भाटी, सेवा आनंद शर्मा, पवन नागर, जिला मीडिया प्रभारी पं. कर्मवीर आर्य, महेश शर्मा, मनोज भाटी, बीना शुक्ला, अन्नू पंडित ,राजेश ठेकेदार, सुनील सोनक, इन्द्रजीत टाइगर, अजयपाल नागर, राज नागर, गुरुदेव भाटी, सचिन शर्मा, पवन त्यागी, गोपालसिंह, मोहित शर्मा आदि कार्यकर्ता स्वागत में उपस्थित रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES
Most Viewed