" data-ad-slot="">
Categories: EDUCATIONSPORTS

राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में अभिभावकों एवं शिक्षकों के मध्य मैत्रीपूर्ण खेल प्रतियोगिता का आयोजन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में अभिभावकों एवं शिक्षकों के मध्य मैत्रीपूर्ण खेल प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन अत्यंत उत्साह, उमंग और पारिवारिक वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्रिकेट एवं वॉलीबॉल मैचों का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य विद्यालय परिवार को एक सूत्र में पिरोना तथा विद्यार्थियों के समक्ष खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ दोनों टीमों के बीच टॉस के साथ हुआ। विद्यालय की प्रधानाचार्या शिखा सिंह ने सभी अभिभावकों एवं शिक्षकों का हार्दिक स्वागत करते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, सहयोग, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करते हैं। उन्होंने इस प्रकार के आयोजनों को विद्यालय और अभिभावकों के बीच सुदृढ़ संबंधों की आधारशिला बताया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को “सिक्सर्स” एवं “स्ट्राइकर्स” टीमों में तथा क्रिकेट प्रतियोगिता में “स्विंगर्स”, “वॉरियर्स”, “टाइटन” और “ब्लास्ट” टीमों में विभाजित किया गया। क्रिकेट मुकाबले में पेरेंट्स टीम को दो भागों में बाँटा गया, जिसमें “क्रशर्स” टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 100 रन बनाकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। विरोधी टीम ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया, किंतु लक्ष्य तक नहीं पहुँच सकी। मैच के दौरान चौकों–छक्कों की बारिश और रोमांचक पलों ने दर्शकों को उत्साहित कर दिया। विद्यार्थियों ने तालियों और नारों से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया, वहीं अपने अभिभावकों और शिक्षकों को मैदान में खेलते देखना उनके लिए अत्यंत प्रेरणादायक अनुभव रहा।

कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. आर.सी. शर्मा तथा प्रधानाचार्या शिखा सिंह द्वारा विजेता “क्रशर्स” टीम को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी प्रतिभागियों और सहयोगी अभिभावकों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं सहभागिता के लिए सम्मानित किया गया। यह आयोजन न केवल खेल प्रतियोगिता तक सीमित रहा, बल्कि विद्यालय, अभिभावकों और विद्यार्थियों के मध्य आपसी सहयोग, विश्वास और आत्मीयता को सुदृढ़ करने वाला एक प्रेरणादायक एवं अविस्मरणीय अवसर सिद्ध हुआ।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

शारदाकेयर हेल्थसिटी और शारदा हॉस्पिटल में किडनी देखभाल  के लिए डायलिसिस टेक्नीशियन मीट 2026 का हुआ आयोजन

-इस मीटअप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और गाजियाबाद के 100 से अधिक डायलिसिस टेक्नीशियन शामिल…

17 hours ago

राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल में भव्य तीन दिवसीय अंतरविद्यालयीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,02 नवम्बर। राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल (RIS) में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों…

18 hours ago

नोएडा टैलेंट हंट में आर्या चौहान ने रचा सफलता का अध्याय, तीन पदक जीतकर बढ़ाया परिवार और विद्यालय का गौरव

माँ को मानती हैं अपना आदर्श, खेल को बनाया जीवन का अभिन्न अंग; आर्या की…

2 days ago

“मोदी जी, योगी जी…प्लीज हमारी सड़क बनवा दीजिए!” बच्चों ने की भावुक अपील

-सड़क नहीं तो वोट नहीं! घुटने भर पानी और कीचड़ में उतरकर निवासियों ने दर्ज…

2 days ago

शिवोऽहम् – दिव्य यात्रा’ में दिव्यता के रंगों से सजा जे. एस. अकादमी का वार्षिकोत्सव, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। जे. एस. अकादमी, डेल्टा-॥॥, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक समारोह 'शिवोऽहम् - दिव्य यात्रा'…

2 days ago

होली पब्लिक स्कूल में ‘स्पर्धा 2026’ का भव्य आयोजन, खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

खेलो, आगे बढ़ो और सफलता की नई ऊंचाइयों को छुओ का दिया संदेश, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों…

2 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>