" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

समाज में ऊंच-नीच के भेदभाव को समाप्त करने के लिए 1 फरवरी को सेक्टर-36 में होगा हिन्दू सम्मेलन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,31 जनवरी। हिंदू वरिष्ठ समाज के दिशा निर्देशन एवं हिंदू सम्मेलन समिति अध्यक्ष मुकेश चौधरी के मार्गदर्शन में 1 फरवरी 2026 दिन रविवार सुबह 10-30 बजे एक विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन हो रहा है।  समिति के अध्यक्ष मुकेश चौधरी ने बताया इस सम्मेलन के माध्यम से समाज में उंच नीच का भेदभाव समाप्त करने, समरसता का भाव लाने एवं भारत माता की सेवा में अपने आप को समर्पित करने तथा राष्ट्र को परम वैभव तक ले जाने में हर संभव प्रयास के लिए एकजुट होने का आह्वाहन करने का काम किया जा रहा है।  समिति के महासचिव एवं मीडिया प्रभारी अतुल आनंद सिंह ने बताया कि इस हिंदू सम्मेलन में सर्व हिंदू समाज से लगभग 5000 लोगों को एक मंच पर एक साथ उपस्थित होने का अनुमान और पूर्ण प्रयास है जो कि आसपास के सेक्टर में पूरे नगर से आमंत्रित है इस आयोजन में देश तथा प्रदेश स्तर के वक्ता अपनी वाणी से सर्व हिंदू समाज को एक सूत्र में बांधने समाज के हित के लिए एक दिशा देने और भारत माता की सेवा के लिए एक सकारात्मक विचार से आगे बढ़ाने में सहायता करने वाले हैं। इस ऐतिहासिक क्षण में जब पूरा भारतवर्ष परम वैभव की दिशा में आगे बढ़ रहा है इस समय यह दिव्य  सम्मेलन सर्व समाज के साथ मानवता पर एक सकारात्मक प्रभाव से सभी सर्व हिंदू समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य करेगी। इसमें सम्मिलित होने वाले हर व्यक्ति को  अपने ऊपर अपने हिंदू समाज के ऊपर और अपने राष्ट्र के ऊपर गर्व की अनुभूति प्राप्त होगी। आज के इस कार्यक्रम में जीत सिंह, ज्ञानवीर पहलवान, सुरेश पचौरी,बलराज हुड, सूरत नागर जी, अजय भाटी एवं समस्त आरडब्ल्यूए टीम,  मुकेश चौधरी, अतुल आनंद सिंह, सुखराम वर्मा, देवेंद्र कसाना, रोशनी सिंह, ज्ञान सिंह, मोहित, सुजीत तिवारी, गौरव नागर, नीतीश, संजीव, मनोज, प्रमोद ठाकुर, विवेक राजपूत, श्याम रावत , अल्का खोका, अभिषेक, सत्येंद्र यादव, अरविंद, उर्मिला शर्मा, नीलम तोमर, अविनाश पांडे, जितेंद्र बंसल, राजकुमार, संतोष उपस्थित रहे हैं।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

17 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>