" data-ad-slot="">
Categories: EDUCATION

आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में धूमधाम से मनाया गया रीयूनियन डे

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में ‘रीयूनियन डे’ बड़े उत्साह और खुशी के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज के पूर्व निदेशक, रजिस्ट्रार, फैकल्टी सदस्य एवं पूर्व छात्रगण उपस्थित थे। कार्यक्रम में सभी ने कॉलेज से जुड़ी अपनी पुरानी यादें साझा कीं, जिससे माहौल भावनात्मक और खुशहाल बन गया। संस्थान के निदेशक मेजर जनरल डॉ. राजेंद्र बाना (रि०) ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पूर्व निदेशकों, रजिस्ट्रार, फैकल्टी सदस्यों और पूर्व छात्रों का दोबारा कॉलेज आना हमारे लिए गर्व की बात है। यह दिखाता है कि संस्थान की परंपराएं कितनी मजबूत हैं। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा दीप जलाकर और सरस्वती वंदना के साथ की गई। इस अवसर पर संस्थान के वीर शहीद मेजर डेविड मानलुन (कीर्ति चक्र) और निवेदिता झा को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। उनके सम्मान में कॉलेज के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और फैसिलिटी ब्लॉक को उनके नाम पर समर्पित किया गया। साथ ही निवेदिता झा की याद में छात्रों को स्कॉलरशिप देने की घोषणा भी की गई। तदुपरांत कॉलेज ने अपने पूर्व निदेशकों, रजिस्ट्रार और शिक्षकों को उनके अच्छे कार्यों और योगदान के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम में संस्थान के विकास एवं मेंटरशिप में पूर्व छात्रों की भूमिका पर पैनल डिस्कशन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रों ने सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में निदेशक ने कॉलेज के प्रसिद्ध पूर्व छात्रों को सम्मानित किया और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की। अंत में रजिस्ट्रार कर्नल डी.के. त्यागी (रि.) ने धन्यवाद देकर कार्यक्रम का समापन किया।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

16 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>