" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

आप सांसद व प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने विधान सभा प्रत्याशियों ने लिए मतदान की अपील की

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,26 जनवरी। गणतंत्र दिवस पर आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह जनपद गौतमबुद्ध नगर आये और जिले की तीनों विधानसभाओ के प्रत्याशियों के पक्ष में वोट करने की अपील की सर्वप्रथम जेवर के अट्टा फतेहपुर पहुँचकर जेवर की प्रत्याशी पूनम सिंह के पक्ष में वहां उपस्थित लोगों से वोट करने की अपील की और वहाँ उपस्थित लोगों को आम आदमी पार्टी की कार्यशैली और दिल्ली सरकार के कार्यो की जानकारी दी।यहाँ पर सांसद महोदय ने ध्वजारोहण भी किया। इसके बाद सांसद संजय सिंह दादरी पहुंचे और दादरी प्रत्याशी संजय सिंह (तुगलपुर) के पक्ष में वहां उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल चुनाव में कहते है कि यदि हमने काम किया है तो वोट देना लेकिन यहाँ के जन-प्रतिनिधि की ऐसी कहने की हिम्मत ही नही है क्योंकि उन लोगो ने कोई काम किया ही नही है। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली मॉडल तैयार किया है और वही दिल्ली मॉडल उत्तर प्रदेश में भी लागू किया जाएगा। सांसद संजय सिंह ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर आम आदमी इस बार बदलाव के लिए तैयार है।

शाम को सांसद संजय सिंह नोएडा पहुंचकर नोएडा प्रत्याशी पंकज अवाना के पक्ष में सेक्टर 8,9 व 10 में डोर टू डोर लोगो से जनसंपर्क किया और पंकज अवाना के पक्ष में वोट करने की अपील की। सभी कार्यक्रमों में प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और पशिचिमी उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी सोमेंद्र ढाका ने भी आप आदमी पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में वोट करने की अपील की।

जिला महासचिव व पार्टी प्रवक्ता संजीव निगम ने बताया कि इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भूपेंद्र जादौन,प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी मीनाक्षी श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव अशोक कमांडो,कला एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष बोईशाली सिन्हा, जिला प्रवक्ता ए के सिंह, जिले के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल चेंची,राहुल सेठ, दिलदार अंसारी,रवि चौधरी सहित कई प्रदेश के और जिले के पदाधिकारी ,कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

15 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>