" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

दादरी विधान सभा सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी राजकुमार भाटी ने सेक्टरवासियों से किया वादा…….

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी राजकुमार भाटी ने रविवार को ग्रेटर नोएडा के विभिन्न सैक्टरों का चुनावी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से आगामी 10 फरवरी को साईकिल के निशान पर वोट देने की अपील की। इस अवसर पर लोगों ने जगह-जगह सपा प्रत्याशी का स्वागत व अभिनंदन करते हुए भारी समर्थन का भरोसा दिलाया। वहीं राजकुमार भाटी ने लोगों को भरोसा दिलाया कि यदि लोगों ने उन्हें सेवा का मौका दिया तो वो सबसे पहले शहर के सैक्टरों व सोसायटियों में आरडब्ल्यूए को मान्यता दिलाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि वो एकमात्र प्रत्याशी हैं जो ग्रेटर नोएडा के सैक्टर में निवास करते हैं और सैक्टर के लोगों की समस्याओं को बखूबी समझते हैं। आज सैक्टरों में समस्याओं के अंबर लगे पड़े हैं। अथॉरिटी लोगों से पानी के बिलों पर गैर कानूनी तरीके से चक्रवृद्धि ब्याज वसूल कर रही है। सैक्टरों के गेटों से सिक्योरिटी को हटा दिया गया है और पार्कों की देखभाल नहीं की जा रही है।

शहर के विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के बड़े-बड़े दावे किए गए थे, लेकिन आज तक कहीं कोई सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए गए। मेट्रो ट्रेन को आज तक भी बॉटेनिकल गार्डन से नहीं जोड़ा जा सका है। लेकिन उसके बावजूद भी बीजेपी के कमजोर विधायक सरकार के सामने जनता के इन मुद्दों को लेकर एक सवाल तक नहीं कर सके हैं। उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश में सपा की सरकार आई और लोगों ने उन्हें चुनकर विधानसभा भेजा तो वो सबसे पहले सैक्टरों व सोसायटियों की आरडब्ल्यूए को मान्यता दिलाने का काम करेंगे। ताकि लोगों की समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखकर प्रमुखता से हल कराया जा सके। इस बार जनता जाति धर्म के नाम पर नहीं बल्की मुद्दों के आधार पर वोट करेगी। लेकिन बीजेपी के नेता समाज को जाती और धर्म के नाम पर बांटना चाहते हैं। इस अवसर पर उनके साथ मुख्य रूप से समाजसेवी सरदार मंजीत सिंह, एडवोकेट मुकेश शर्मा, विनोद राठी, आर्किटेक्ट अनिल चौधरी, वीरेंद्र प्रसाद, सर्वेश संधू, उधम सिंह, एडवोकेट अजय शर्मा ,कुलदीप मलिक, सी पी सोलंकी, प्रमेंद्र भाटी एडवोकेट, नवीन भाटी, अतुल शर्मा, प्रदीप गुप्ता, मोहित सिंह, सत्यपाल सिंह, यशवीर भाटी, यतींद्र यादव, विजय सिंह, डालचंद शर्मा, सुधीर शिवाल, सुमित यादव, आदि लोग मौजूद रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

शारदाकेयर हेल्थसिटी और शारदा हॉस्पिटल में किडनी देखभाल  के लिए डायलिसिस टेक्नीशियन मीट 2026 का हुआ आयोजन

-इस मीटअप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और गाजियाबाद के 100 से अधिक डायलिसिस टेक्नीशियन शामिल…

2 days ago

राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल में भव्य तीन दिवसीय अंतरविद्यालयीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,02 नवम्बर। राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल (RIS) में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों…

2 days ago

नोएडा टैलेंट हंट में आर्या चौहान ने रचा सफलता का अध्याय, तीन पदक जीतकर बढ़ाया परिवार और विद्यालय का गौरव

माँ को मानती हैं अपना आदर्श, खेल को बनाया जीवन का अभिन्न अंग; आर्या की…

3 days ago

“मोदी जी, योगी जी…प्लीज हमारी सड़क बनवा दीजिए!” बच्चों ने की भावुक अपील

-सड़क नहीं तो वोट नहीं! घुटने भर पानी और कीचड़ में उतरकर निवासियों ने दर्ज…

3 days ago

शिवोऽहम् – दिव्य यात्रा’ में दिव्यता के रंगों से सजा जे. एस. अकादमी का वार्षिकोत्सव, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। जे. एस. अकादमी, डेल्टा-॥॥, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक समारोह 'शिवोऽहम् - दिव्य यात्रा'…

3 days ago

होली पब्लिक स्कूल में ‘स्पर्धा 2026’ का भव्य आयोजन, खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

खेलो, आगे बढ़ो और सफलता की नई ऊंचाइयों को छुओ का दिया संदेश, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>