ग्रेटर नोएडा,24 फरवरी। एक्यूरेट कालेज समूह में मेगा जॉब फेयर का आयोजन हुआ, जिसमें 26 बड़ी कंपनियों ने भाग लिया। इसमें बड़ी संख्या में ग्रेटर नोएडा,गाजियाबाद, दिल्ली,मथुरा के 30 से ज्यादा कालेजों के छात्र शामिल हुए। जिन प्रमुख कालेजों के छात्र सम्मिलित हुए उनमें एक्यूरेट,गलगोटिया, जी एल बजाज,आई आई एम टी,आई टी एस,एन आई ई टी,आई एम एस गाजियाबाद, जीएलए यूनिवर्सिटी मथुरा प्रमुख हैं। शामिल होने वाली कंपनियों में फार्मेसी , मैन्यूफैक्चरिंग, बैंकिंग, फाइनेंस और साफ्टवेयर की टेक महिन्द्रा, एजीसेंट, इन्फोसॉफ्ट, इबिक्स कैश,एडिको, होस्ट बुक, हायर, ब्रेक्स इण्डिया, मोरिस, आई सी आईसीआई बैंक प्रमुख हैं। पूरे दिन चले इस जॉब फेयर में 150 से ज्यादा छात्रों का चयन हुआ। जहां एक तरफ मार्केट से रिसेशन की खबर आ रही है वहीं 4 से बारह 12 लाख तक के पैकेज पर इतनी संख्या में एक साथ छात्रों का चयन बड़ी उपलब्धि है। नौकरी का आफर लेटर पाकर छात्र खुशी से झूम उठे।
कालेज के डायरेक्टर डॉ. योगेश भोमिया,डॉ. सुनील मिश्र, डॉ. अमित गुप्ता,डॉ. श्याम अग्रवाल,डॉ. आर डी गुप्ता, प्रोफेसर सुदर्शन सिंह ने सभी कंपनीज के एच आर का स्वागत किया। टी पी ओ दिनेश मिश्रा, डीन आर के तिवारी, ए एम त्रिपाठी, डॉ. अनूप सिंह आदि उपस्थित रहे। कॉलेज की चेयरपर्सन पूनम शर्मा ने चयनित सभी छात्रों को बधाई दिया तथा सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
-इस मीटअप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और गाजियाबाद के 100 से अधिक डायलिसिस टेक्नीशियन शामिल…
ग्रेटर नोएडा,02 नवम्बर। राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल (RIS) में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों…
माँ को मानती हैं अपना आदर्श, खेल को बनाया जीवन का अभिन्न अंग; आर्या की…
-सड़क नहीं तो वोट नहीं! घुटने भर पानी और कीचड़ में उतरकर निवासियों ने दर्ज…
ग्रेटर नोएडा। जे. एस. अकादमी, डेल्टा-॥॥, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक समारोह 'शिवोऽहम् - दिव्य यात्रा'…
खेलो, आगे बढ़ो और सफलता की नई ऊंचाइयों को छुओ का दिया संदेश, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों…