रबूपुरा। सोमवार को जेवर एसीपी रूद्र कुमार सिंह ने रबूपुरा कोतवाली प्रांगण में क्षेत्र के सम्भ्रांत लोगो के साथ बैठक की। बैठक को सम्बोधित करते हुए रुद्र कुमार ने कहा कि, पुलिस व प्रशासन का दायित्व है कि शांति व्यवस्था व कानून व्यवस्था कायम रखे। यदि कोई भी असमाजिक तत्व इसमें रोड़ा बनता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आगामी विधानसभा चुनाव की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि, देश के हर नागरिक को मतदान अवश्य करना चाहिए। यदि कोई भी असमाजिक तत्व चुनाव के दौरान किसी भी तरह का विवधान पैदा करता है, तो तत्काल पुलिस को उसकी सूचना दे। ऐसे लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। असमाजिक तत्वों की सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जायेगी। बैठक के दौरान लोंगो ने अपनी अपनी समस्याओं को एसीपी के समकक्ष रखा। इस पर एसीपी रुद्र कुमार ने जल्द उनकी समस्याओं के समाधान करने का आश्वासन दिया। इस दौरान कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह, ओमवीर सिंह, गीता भाटी, धर्मेंद्र सिंह, इकपाल सिवाच, जगदीश शर्मा, शाहिद प्रधान आदि मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…
क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…
विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…
- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…