" data-ad-slot="">

शारदा विवि में पहुंचे अभिनेता गौतम कृष्णा ने सिद्धू द रॉकस्टार मूवी का किया प्रमोशन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। शारदा के छात्रों के लिए बेहद रोमानचंक दिन रहा जब सिद्धू द रॉकस्टार फिल्म के अभिनेता गौतम कृष्णा ने अपनी फिल्म का प्रमोशन शारदा विश्वविद्यालय के कैंपस परिसर में किया। अभिनेता गौतम कृष्णा 2018 बैच के शारदा विश्वविद्यालय के एमबीबीएस के पूर्व छात्र रह चुके हैं और यही कारण से उनमें उस फिल्म प्रमोशन के दौरान खास उत्साह देखने को मिला। अभिनेता गौतम कृष्णा सिद्धू द रॉकस्टार के हिंदी डब के प्रमोशन के लिए आए थे जिसके दौरान अभिनेता ने फिल्म के बारे में बताया। इसके अलावा गौतम कृष्णा ने छात्रों के साथ बात चीत की और अपने फिल्म के गानों पर छात्रों के साथ डांस भी किया। इस मौके पर शारदा विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ. सिबाराम खारा ने गौतम कृष्णा को डिग्री प्रदान की। इस मौके पर शारदा ग्रुप के सीईओ प्रशांत गुप्ता ने अभिनेता को बधाई दी और उज्वल भविष्य के लिए कामना की। अभिनेता को बधाई देते हुए स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेस एण्ड रिसर्च की डीन डॉ. मनीषा जिंदल ने कहा कि बहुत गर्व महसूस होता है जब शारदा का छात्र सफलतापूवर्क जीवन में कुछ करता है। इसलिए सदैव याद रखे जो भी करें पूरे जोश के साथ करें अगर आप किसी कार्य को दिल से करते है तो सफलता जरूर मिलती है।

अभिनेता गौतम कृष्णा ने कहा कि मैं शारदा का धन्यवाद करता हूं कि मुझे इस प्रकार सहयोग दिया कि मैं अपना सपना पूरा कर सका। मैने जीवन में बहुत कुछ सीखा, लेकिन एक बात मेरे लिए बहुत अहम है कार्य को पूरी ईमानदारी से करना चाहिए तभी वह सफल होता है। आज के समय में सॉफ्ट स्किल्स का अपना महत्व होता है जिस पर खास ध्यान सभी को देना चाहिए। छात्रों को सलाह देते हुए गौतम कृष्णा ने कहा कि जीवन के हर पल का आनंद ले लेकिन जीवन को गंभीरता से भी लेना चाहिए।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

17 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>