" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

प्रेरणा विमर्श लघु फिल्मोत्सव का आधिकारिक पोस्टर हुआ लांच, रचनात्मक फिल्म का होगा प्रदर्शन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,29 सितम्बर। नोएडा के प्रेरणा भवन में गुरुवार को प्रेरणा विमर्श – 2022, लघु फिल्मोत्सव के आधिकारिक पोस्टर को लॉन्च किया गया। यह फिल्मोत्सव 10 नवम्बर से 13 नवम्बर तक नोएडा के सेक्टर-12 के सरस्वती शिशु मन्दिर प्रांगण में चलेगा। प्रेरणा विमर्श-2022, लघु फिल्मोत्सव के पोस्टर लॉन्च कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भारतीय चित्र साधना के सचिव अतुल गंगवार ने कहा कि यह बड़ी खुशी की बात है कि जो यात्रा हमने शुरू कि थी वह अपने लक्ष्य के पथ पर आगे बढ़ रही है। यह एक ऐसा मंच है, जहाँ विद्यार्थियों को हम मौका देते है सकारात्मक और रचनात्मक फिल्म बनाने का। वहीं दूसरी ओर ऐसे आयोजन उन विद्यार्थियों को मौका देते है जो अपनी गली, मोहल्ले और शहर की कहानी को इस मंच पर फिल्म के माध्यम से बता सके। यह फिल्में भारत के संस्कारों को जीवंत रखते हुए राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

प्रेरणा शोध संस्थान के अध्यक्ष अनंज त्यागी ने कहा कि प्रेरणा विमर्श लघु फिल्मोत्सव का यह पाँचवा संस्करण होने जा रहा है। जो पौधा हमने लगाया था वह पूरी तरह से पल्लवित हो रहा है। यह हमारे लिए बहुत ही हर्ष का विषय है कि हम इस मंच के माध्यम से उन विद्यार्थियों को एक नई दिशा दिखा रहे है जो फिल्म जगत से जुड़ना चाहते है। इस कार्यक्रम में डॉ. अनिल त्यागी संयोजक प्रेरणा विमर्श-2022, प्रो. वन्दना पांडेय, प्रोफेसर गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय ग्रेटर नोएडा एवं लघु फिल्मोत्सव 2022 के संयोजक डॉ. राजीव रंजन सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

15 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>