" data-ad-slot="">
Categories: EDUCATION

जीएलबीआईएमआर परिसर में स्नातक बैच 2026 के लिए आयोजित फेयरवेल “Adios Amigos 2026” ने विदाई समारोह आयोजित

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। जीएलबीआईएमआर परिसर में स्नातक बैच 2026 के लिए आयोजित फेयरवेल “Adios Amigos 2026” ने विदाई समारोह को उत्सव में बदल दिया। उत्साह, संगीत और भावनाओं से भरी इस शाम में छात्रों ने अपने कॉलेज जीवन के आखिरी पलों को खुलकर जिया। समारोह में संस्थान की निदेशक डॉ सपना राकेश, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने सभी टाइटल विजेताओं को पुरस्कृत किया और छात्रों को संबोधित करते हुए उनके समर्पण की सराहना की। उन्होंने बैच 2026 को उज्ज्वल करियर और सार्थक भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

मस्ती, खेल और प्रतिभा का संगम

इस बार फेयरवेल सिर्फ औपचारिक नहीं, पूरी तरह इंटरैक्टिव रहा । स्पिन द व्हील और बेबी फोटो गेम ने पूरे हॉल में हंसी और शोर भर दिया। पुरानी तस्वीरों को पहचानने की होड़ ने दोस्ती की यादों को ताजा कर दिया।सांस्कृतिक मंच पर छात्रों ने नृत्य, सोलो व ग्रुप सिंगिंग, नाटक और समूह प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। हर परफॉर्मेंस में क्रिएटिविटी, टीमवर्क और जोश साफ दिखा।

टाइटल नाइट: जब प्रतिभा को मिला ताज

कार्यक्रम का सबसे प्रतीक्षित पल रहा अवार्ड सेरेमनी, जहाँ व्यक्तित्व और हुनर के आधार पर छात्रों को विशेष टाइटल से नवाजा गया।

Adios Amigos 2026 के विजेता:

  • मिस्टर फेयरवेल: गौरांग शर्मा
  • मिस फेयरवेल: साक्षी झा
  • द क्राउन दैट फाउंड इट्स वे बैक: आग्या राज
  • द किंग ऑफ कैओस एंड कॉमेडी: रौशन कुमार सिंह
  • मिस रिलेंटलेस एफर्ट: रनीता दास
  • लॉर्ड ऑफ अनलिमिटेड चिल: हर्ष आनंद
  • द साइलेंट चार्मर: रतन दीप
  • द ऑरेकल ऑफ नंबर्स: अदिति बंसल
  • द माइंड ऑफ डिसिप्लिन: दीपक कुमार
  • मिस सनशाइन: शाची राय

भावुक विदाई:  अंत में प्रदर्शित विशेष फेयरवेल वीडियो ने माहौल को भावुक कर दिया। क्लासरूम की मस्ती, फेस्ट की तैयारी, कैंटीन की चाय और दोस्तों के साथ बिताए अनगिनत पल पर्दे पर लौट आए। कई आंखें नम हुईं, और बैच 2026 की यादें हमेशा के लिए कैद हो गईं।समारोह का समापन पर फैकल्टी कॉर्डिनेटर डॉ सुनीता चौधरी और डॉ अरविंद कुमार भट्ट ने स्नातक बैच 2026 को नई उड़ान के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की।

 

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

15 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>