" data-ad-slot="">
Categories: EDUCATION

जीएन ग्रुप इंस्टीट्यूट में आयोजित विदाई समारोह में विद्यार्थियों को किया गया प्रेरित

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। जीएन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के अंतर्गत संचालित GNIT कॉलेज ऑफ फार्मेसी में अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए भव्य विदाई समारोह “अध्याय2.0” का आयोजन किया गया। यह समारोह उत्साह, उमंग एवं भावनात्मक क्षणों से परिपूर्ण रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन समारोह के साथ किया गया, जो ज्ञान, सफलता और उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक है। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन बी.एल. गुप्ता ने विद्यार्थियों को अपने प्रेरणादायक उद्बोधन से आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने कहा कि कॉलेज से विदा लेने के बाद भी यह संस्थान विद्यार्थियों का अपना घर रहेगा और वे सदैव जीएन परिवार का अभिन्न हिस्सा रहेंगे। कार्यक्रम में प्रबंधन सदस्य नेहा गुप्ता , फार्मेसी निदेशक डॉ. शिखा परमार एवं एडमिन डायरेक्टर प्रो. (डॉ.) परविंदर बंगड़ ने भी विद्यार्थियों को प्रेरणादायक संदेश देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में ईमानदारी, परिश्रम और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। समारोह के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों की ऊर्जावान प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को उत्साह और आनंद से भर दिया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतिभाओं एवं उपलब्धियों के लिए विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। पुरस्कार विजेताओं में—

* मिस्टर फेयरवेल: अंकित अरोड़ा

* मिस फेयरवेल:  पायल

* स्टार ऑफ द इवेंट (बॉय):  आदर्श सिंह

* स्टार ऑफ द इवेंट (गर्ल):  वैशाली

* एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड:  विनीत बिस्वास

* सिन्सियरिटी स्टार अवार्ड: श्री हरिओम अग्रवाल

साथ ही विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन भावुक पलों के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने अपने कॉलेज जीवन की यादों को संजोते हुए नम आंखों से विदाई ली तथा अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर आत्मविश्वास और नए संकल्पों के साथ कदम बढ़ाया। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए अविस्मरणीय स्मृतियों का संजोया हुआ एक सुंदर अवसर बन गया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

14 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>