ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क 2, स्थित मंगलमय इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेन्ट एण्ड टैक्नोलॉजी में बीए बीएड प्रथम वर्ष (सत्र 2021-25) के छात्र-छात्राओं के लिए ओरियण्टेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि दिवाकर सिंह, अपर जिलाधिकारी, गौतमबुद्ध नगर, विषेष अतिथि डॉ. प्रवीण कुमार उपाध्याय, उप शिक्षा निदेशक, गौतमबुद्ध नगर, विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर एन.पी. मलकानिया, डीन (अकादमिक), गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय, गौतमबुद्ध नगर, संस्थान के चेयरमैन अतुल मंगल, वाइस चेयरमैन आयुष मंगल एवं संस्थान के निदेषक डॉ. मनोज कुमार सिंह ने मॉ सरस्वती के प्रतिमा के समक्ष द्वीप प्रज्जवलित एवं पुष्पार्चन किया। उसके बाद बी.एड. की छात्राओं ने अपने सुरम्य स्वरों से मॉ शारदे का वंदन किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि दिवाकर सिंह, अपर जिलाधिकारी, गौतमबुद्ध नगर ने नवागुन्तक छात्रों को भविष्य में एक अच्छा शिक्षक बनने हेतु प्रेरित किया एवं अपने अनुभव को साझा करते हुए शुभकामनाएं दीं। विषेष अतिथि डॉ. प्रवीण कुमार उपाध्याय, उप शिक्षा निदेशक, गौतमबुद्ध नगर ने कोरोना काल को देखते हुए ऑनलाइन शिक्षा व्यवस्था पर प्रभावी शिक्षा ग्रहण कराने हेतु प्रेरित किया तथा भविष्य में एक कुशल शिक्षक बनने हेतु योग्यता के बारे में बताया। विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर एन.पी. मलकानिया, डीन (अकादमिक), गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय ने नवागन्तुक छात्रों को शिक्षक के महत्व के साथ-साथ जीवन में मूल्य एवं अनुशासन को अपनाने पर बल दिया।
संस्थान के चेयरमैन अतुल मंगल एवं वाइस चेयरमैन आयुष मंगल ने छात्रों का अभिनन्दन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्थान के निदेषक डॉ. मनोज कुमार सिंह ने अतिथियों एवं अभिभावकों का स्वागत करते हुए छात्रों के अच्छे भविष्य की कामना की। इस अवसर पर शिक्षा संकाय के समस्त शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं का सहयोग सराहनीय रहा।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…