ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के नए कुलपति के रूप में सुरेन्द्र सिंह, मंडलायुक्त मेरठ ने अपना कार्यभार सम्भाला। पूर्वकुलपति का कार्यकाल पूर्ण होने की वजह से, कुलाधिपति एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जीबीयू नियमावली में प्रदत्त अपनी शक्तियों को इस्तेमाल करते हुए मेरठ मंडल के मंडलायुक्त को जीबीयू के कूलपति का अतिरिक्त कार्यभार दिया ताकि विश्वविद्यालय की शैक्षिक एवं प्रशासनिक कार्यों का निष्पादन सुचारु रूप से जारी रहे और किसी प्रकास का विघ्न ना हो। विश्वविद्यालय आगमन पर विश्वविद्यालय की ओर से कुलसचिव डॉ. विश्वास त्रिपाठी ने उनका स्वागत किया और उन्हें कुलपति कक्ष तक ले गए।
कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात कुलपति ने विश्वविद्यालय के सभी संकायाद्यक्षों, विभागध्यक्षों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ वार्ता की और साथ ही उन्होंने विश्वविद्यालय को अविलम्ब भौतिक रूप से छात्रों को खोलने पर बल दिया। छात्रावास खोलने के पहले किन किन पहलुओं पर ध्यान देना आवश्यक है उन बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी। इसके अलावा विश्वविद्यालय से सम्बंधित अन्य विषयों पर भी चर्चा की गयी। इस मुलाक़ात के पश्चात, कुलपति ने विश्वविद्यालय परिसर का भ्रमण किया और इसी दौरान उन्होंने ने बंद छात्रावास का भी भ्रमण किया और भौतिक रूप से खुद वस्तुस्थिति का जायज़ा लिया। जीबीयू कुलसचिव डॉ विश्वास त्रिपाठी ने नए कुलपति का फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया एवं साथ में अन्य अधिष्ठाताओं एवं विभागध्यक्षों ने भी फूल भेंट कर स्वागत किया।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…