-जितिन प्रसाद, प्राविधिक शिक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश सम्मानित करते हुए, साथ कुलपति प्रो. विनीत कंसल
ग्रेटर नोएडा,12 अक्टूबर। एनआईईटी ग्रेटर नोएडा को एनआईआरएफ-2021 की रैंकिंग में उत्तर प्रदेश में नंबर-1 प्राइवेट इंस्टीट्यूट के रूप में शानदार प्रदर्शन के लिए प्राविधिक शिक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश, जितिन प्रसाद के द्वारा, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) लखनऊ में आयोजित “प्राविधिक शिक्षा का उन्नयन” कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एकेटीयू के कुलपति प्रो. विनीत कंसल, आलोक कुमार-(सचिव-प्राविधिक शिक्षा-उत्तर प्रदेश), नन्दलाल सिंह (कुलसचिव-एकेटीयू), ज्ञानपाल सिंह (वित्त अधिकारी-एकेटीयू) सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। विदित हो कि एनआईईटी ग्रेटर नोएडा ने शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी की गयी। एनआईआरएफ-2021 रैंकिंग में उत्तर प्रदेश में एकेटीयू से सम्बद्ध संस्थानों में नंबर-1 स्थान प्राप्त किया है। एनआईईटी के इंजीनियरिंग इंस्टिट्यूट को देश में 171वीं रैंक तथा एनआईईटी के फार्मेसी इंस्टीट्यूट को 43वीं रैंक हासिल हुई है। एनआईईटी की ओर से इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट का प्रशस्ति पत्र संस्थान के निदेशक डॉ. विनोद एम. कापसे ने ग्रहण किया तथा फार्मेसी इंस्टीट्यूट के लिए एनआईईटी के कुलसचिव डॉ. के. पी. सिंह ने प्रशस्ति पत्र ग्रहण किया।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…