ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क-एक स्थित हरलाल स्कूल ऑफ लॉ को फेडरेशन फॉर वर्ल्ड एकेडेमिक्स द्वारा आयोजित वार्षिक कान्क्लेव- 2021 में आईआईआरएफ ऐजूकेशन इम्पैक्ट अवार्ड प्रदान किया। जिसमें हरलाल स्कूल ऑफ लॉ को ऑउटस्टैडिंग लॉ कॉलिज ऑफ एक्सीलेंस अवार्ड प्रदान किया गया। यह अवार्ड नेशनल बोर्ड ऑफ एक्रिएडेशन के चैयरमेन प्रो. के.के. अग्रवाल एवं प्रसार भारती के वाइस चैयरमैन समीर कुमार ने हरलाल स्कूल ऑफ लॉ के महानिदेशक डॉ. टी. दुहान एवं प्राचार्य डॉ. त्रिभुवन कुमार अग्रवाल को प्रदान किया। यह कार्यक्रम दिल्ली में स्थित होटल ली-मेरिडियन, के सभागार में विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों शिक्षाविद्वों के सम्मुख सम्पन्न हुआ। संस्थान के चैयरमैन हेम सिंह बंसल तथा सचिव अनिल कुमार बंसल ने हरलाल स्कूल ऑफ लॉ के प्राचार्य एवं शिक्षकों को पुरकार के लिये शुभकामनाएं और भविष्य के लिये प्रेरित किया। इस अवसर पर संस्थान के सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों में खुशी है।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…