" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

नरेन्द्र भाटी डाढ़ा, जेवर विधानसभा से हो सकते हैं बसपा प्रत्याशी है, बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन में हो सकती है घोषणा

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। बहुजन समाज पार्टी का जेवर विधानसभा का एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन सोमवार को एसएस फार्म, दिशा पब्लिक स्कूल के पास दनकौर रोड़ बिलासपुर में किया जा रहा है, जिसमें मुख्य अतिथि समशुद्दीन राइन प्रभारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश व राजकुमार गौतम पूर्व मंत्री व मुख्य सेक्टर प्रभारी मेरठ-मुरादाबाद-बरेली प्रभारी शामिल होंगे। इस कार्यकर्ता सम्मेलन में जेवर विधानसभा प्रभारी नरेन्द्र भाटी डाढ़ा को घोषित करने की सम्भावना जतायी जा रही है। इसके पहले नरेन्द्र भाटी को दादरी विधान सभा प्रभारी घोषित किया गया था, किसान नेता मनवीर भाटी को दादरी विधान सभा से घोषणा होने के बाद नरेन्द्र भाटी को जेवर विधान सभा की तरफ रुख करना पड़ा है। जेवर विधान सभा से प्रत्याशी बनाए जाने के कयास को लेकर नरेन्द्र भाटी ने बताया कि पार्टी हाई कमान की तरफ से जो भी निर्देश मिलेगा उसका पालन किया जाएगा। बहन मायावती व पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरी तरह से काम करूंगा। क्योंकि भाजपा व सपा की सरकार में आम आदमी अपने आपको ठगा महसूस कर रहा है, प्रदेश की जनता बहन मायावती की तरफ देख रही है। 2022 के विधान सभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में बसपा की सरकार बनेगी, जिसके लिए पार्टी के कार्यकर्ता पूरी तरह से समर्पित हैं।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

20 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>