" data-ad-slot="">

जीवन में लंबी और सफल यात्रा के लिए आपको सेल्फ-मोटीवेटेड होना जरुरी -आर.के. खण्डाल

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। एक्यूरेट ग्रुप आफ इन्स्टीट्यूशन ग्रेटर नोएडा में धूमधाम से बी.टेक प्रथम वर्ष के छात्रों का ओरियेंटेशन कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में लगभग 250 छात्र प्रथम दिवस पर उपस्थित हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति प्रो. राकेश कुमार खांडाल, विशिष्ट अतिथि के रूप में फ्रांस की विश्व प्रसिद्ध कंपनी टेक्निप एनर्जी के सोल्यूशन आर्किटेक्ट आनंद कुमार सिंह, इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर डॉ. विजय शुक्ला, पॉलीटेक्निक इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर डॉ. सुनील मिश्रा, इंजीनियरिंग के डीन डॉ. एस.एल.राजपूत, एडमिशन डायरेक्टर प्रोफेसर आर.के. तिवारी, एडमिनिस्ट्रेटिव हेड आलोक सिंह उपस्थित रहे। प्रोफेसर खांडाल ने छात्रों को टेक्निकल व प्रोफेशनल स्किल के गुर सिखाये। उन्होंने बताया कि खुद में डिफरेंस पैदा करके ही आप इंजीनियरिंग में कुछ नवाचार कर सकते हैं। आज स्टार्ट-अप का जमाना है, समाज में ऐसी बहुत सी समस्याएं हैं जिनके समाधान के लिए स्टार्टअप की आवश्यकता है। अगर आप समस्या से खुद को जोड़ेंगे तो निश्चित रूप से आप तकनीकी रुप से कुछ नया करेंगे। उन्होंने कहा कि जीवन में लंबी और सफल यात्रा के लिए आपको सेल्फ-मोटीवेटेड होना जरुरी है। इसके लिए हम क्या करें ऐसे बहुत सारे सूत्र उन्होंने छात्रों के साथ साझा किया।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि आनंद कुमार सिंह ने छात्रों को कम्यूनिकेशन, एप्टीट्यूड और प्रोग्रामिंग स्किल को चलते-फिरते हम कैसे अपग्रेड करके आदत में लायें और बिना ज्यादा श्रम के लर्निंग करें वो‌ सूत्र बताये। मशीन लर्निंग और आर्टीफीशियल इंटेलीजेंस के द्वारा भविष्य में आने वाले बदलाव के लिए हम टेक्नालॉजी अपग्रेडेशन के लिए कैसे खुद को तैयार करें वो टिप्स सुझाये। डायरेक्टर डॉ. विजय शुक्ला ने सफलता प्राप्त करने के तीन नये सूत्र अनुशासन, समयबद्धता और श्रम के बारे में विस्तृत रूप से समझाया। डॉ. मिश्रा ने बताया कि जीवन में अविचल रूप से नित्य-निरंतर सफलता के सोपान मिलते रहें इसके लिए आपको आज ही अपना आब्जेक्टिव डिफाइन करने की जरूरत है। फिर वैसे प्रबुद्ध गुरू को सर्च करें। उसके बाद समय-समय पर सेल्फ -मोटीवेशन के तरीके अपनायें जिससे आप बिना थके अपनी मंजिल तक पहुंच सकें।
डॉ एस.एल. राजपूत ने बी.टेक पाठ्यक्रम के बारे में बताया। प्रोफेसर तिवारी ने छात्रों से कहा कि हम आपको कैंपस में घरेलू वातावरण तैयार करके देंगे। आलोक सिंह ने छात्रों को समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए आश्वासन दिया। छात्रों को बहुत आनंद आया। छात्र ऐसे गुरूजनों को अपने अभिभावक के रूप में पाकर बहुत उत्साहित थे। एक्यूरेट ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट की चेयरपर्सन पूनम शर्मा ने छात्रों को शुभकामनाएं दीं और अतिथियों का आभार प्रकट किया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>