" data-ad-slot="">

मिस उत्तर प्रदेश क्विन प्रतियोगिता में प्रयागराज की सांची मिश्रा बनी उप विजेता

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

लखनऊ/ प्रयागराज। लखनऊ में डॉ. आकांक्षा गंगा क्रिएटिव आई फाउंडेशन की तरफ से मिस उत्तर प्रदेश और मिसेज उत्तर प्रदेश क्वीन एक्सिलेन्स सत्र-दो 2024 का आयोजन 6 व 7 अप्रैल 2024 को होटल द रेगनाट लखनऊ में किया गया,जिसमें प्रदेश भर के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में प्रयागराज की सांची मिश्रा द्वितीय रनरअप रहीं। प्रतियोगिता का संचालन फिल्म कलाकार अमन वर्मा ने किया। निर्णायक की भूमिका में फेमिना मिस इंडिया मान्या सिंह, अल्पशाह एवं कीर्ति नारंग रहे। यह प्रतियोगिता छह राउंड में कुल दस प्रतिभागी पहुंचे थे। इस दौरान रेड ड्रेस राउंड, ब्रिडल ड्रेस राउंड, टैलेंट राउंड, इंट्रोडक्सन राउंड, राष्ट्रीय पोशाक राउंड और सवाल-जवाब राउंड की प्रतियोगिताएं आयोजित हुई, जिसमें सांची मिश्रा प्रयागराज की द्वितीय रनअप रही।

इस प्रतियोगिता में सफल होने पर उनके माता पिता के साथ सभी में बहुत खुशी है। प्रतियोगिता में सफल होने पर लोगों के बंधाई का सिलसिला जारी है। सांची मिश्रा बीटेक की पढ़ाई दिल्ली एनसीआर के एक प्रतिष्ठित संस्थान से किया है, इंजीनियरिंग के क्षेत्र में जाने के बजाय अपने पिता अतुल मिश्र के मार्गदर्शन में सिविल सेवा प्रतियोगिता की तरफ कदम बढ़ा रही हैं। इनकी मां रीता मिश्रा कुशल गृहणी हैं, जिनका सांची मिश्रा को हमेशा प्रोत्साहन मिलता रहा है। सांची मिश्रा का भाई प्रतीक मिश्र भी आईआईटी दिल्ली से बीटेक करने बाद सिविस सेवा की तैयारी कर रहे हैं।  इनके पिता अतुल मिश्र की उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में वरिष्ठ प्रशासानिक पद पर तैनाती रही है। संत कबीर नगर जिला में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर रहते हुए बहुत से कार्य किए हैं, जिनकी आज भी वहां की जनता सराहना करती है।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

14 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

2 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

2 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>