स्टैण्डअप कॉमेडियन गौरव गुप्ता का शो रहा मुख्य आकषण
ग्रेटर नोएडा। जीएल बजाज इन्स्टीट्यूट आफैं मैनेजमेण्ट एण्ड रिसर्च पीजीडीएम इन्स्टीट्यूट में वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव “संकल्प 2024” का आयोजन किया गया। इस मैनेजमेण्ट फेस्ट में बौद्धिक एवं सांस्कृतिक प्रतियागिताओं में छात्रों ने नृत्य, कला, नाट्यकला, गायन (एकल एवं समूह) एवं फैशन का अद्भुत प्रदर्शन किया गया। प्रतिभागियों ने अपनी कला कौशल को प्रदर्शित कर जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मैनेजमेण्ट फेस्ट में दिल्ली एनसीआर के 50 शैक्षिक संस्थानों के 500 से अधिक प्रतिभागियों ने भागीदारी की। इस अवसर पर संस्थान के वाइस चेयरमैन पंकज अग्रवाल ने सभी प्रतिभागियों को उनकी भागीदारी के लिए धन्यवाद करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। संस्थान की निदेशिका डॉ० सपना राकश ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्रों को उनकी कला व संगीत की प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान करना हैं।
जाने-माने स्टैण्ड-अप कमेडियन गौरव गुप्ता का कॉमेडी शो इस आयोजन का मुख्य आकषण रहा जिसमें कॉमेडियन ने अपनी प्रस्तुति से सभी उपस्थित जनों को ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिय। फेस पेंटिंग में आर्मी इंस्टिट्यूट ऑफ मनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी की स्नेहा और प्रिया विजेता रही। नुक्कड़ नाटक में एआरडीसी दिल्ली यूनिवर्सिटी के रितेश पहले और जी एलबीआईटीएम की स्नेहा दूसरे स्थान पर रही। रंगोली में नॉएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के मयंक राज और आरती क्रमशः विजेता रहे। स्टेण्डअप कॉमेडी में द्रोणाचार्य कॉलेज के यश गोयल प्रथम और जीएलबीआईएमआर के आकर्ष राजपूत द्वितीय रहे।
सार्क-पूल में जीएलबीआईएमआर के आकाश कुमार प्रथम और गलगोटिया यूनिवर्सिटी की शगुन त्यागी द्वितीय रही। तर्क-वितर्क में जीएलबीआईटीएम के यश वर्धन विजेता और एनआईयू के लेयने उप-विजेता रहे। बिजनिस प्लान में क्रिस्ट यूनिवर्सिटी दिल्ली के अमीष एवं शिखर पहले और एनआईयू के आयुष दूसरे स्थान पर रहे। वॉर ऑफ बैंड के बैटल में शारदा यूनिवर्सिटी का एनीमोसिटी बैंड पहले और एबीईएस का मलहार बैंड दूसरे स्थान पर रहा। संस्थान की निदेशिका डॉ० सपना राकेश ने सभी प्रतिभागियो का उत्साहवर्धन किया एवं निर्णायक मंण्डल द्वारा घोषित विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने संकल्प के समन्वयक डॉ० सुनीता चौधरी और डॉ० अरविन्द भट्ट आदि के अलावा अन्य शिक्षक एवं कर्मचारीगणों को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शुभकामनायें दीं।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…