" data-ad-slot="">
Categories: EDUCATION

गुरुकुल के बटुकों ने वैदिक शिक्षा के साथ सीखी संगीत का बारीकियां

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। शहर के सेक्टर ईटा- एक स्थित महर्षि पाणिनि वेद-वेदांग-विद्यापीठ गुरुकुल में संगीत कार्यशाला का आयोजन गुरुकुल द म्युजिकोलॉजी फाउंडेशन के सदस्य संगीत आनंद मिश्रा के मार्गदर्शन में किया गया। इसमें वेद-वेदांग की शिक्षा ग्रहण कर रहे बटुकों को संगीत की बारीकियों से रूबरू कराया गया। म्यूजिक गुरु आनंद मिश्रा ने बताया सामवेद में संगीत का विस्तृत वर्णन किया गया है। उसी में स्वर और उनके स्थान विस्तार से बताये गये हैं। उन्होंने बताया कि गायन, वादन और नृत्य का समावेश ही संगीत है। बटुकों को सुर और ताल की जानकारी के साथ-साथ वाद्य यंत्र,नृत्य और गायन कितने प्रकार के होते हैं इस बारे में बताया। म्यूजिक गुरु उपेंद्र ने बटुकों को अलंकार, अनमोल भट्ट ने तबला और प्रांजल ने गायन का प्रैक्टिकल अभ्यास कराया। बटुकों ने भी कार्यशाला में बढ़-चढ़ कर उत्साह के साथ भाग लिया। गुरुकुल के आचार्य रविकांत दीक्षित ने कहा कि गुरुकुल में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कक्षाएं आयोजित की जाती है, बच्चों को वैदिक शिक्षा के साथ आधुनिक शिक्षा भी दी जाती है। इस मौके पर गुरुकुल के आचार्य प्रेमकांत दीक्षित, आचार्य सच्चिदानन्द तिवारी, रोहित प्रियदर्शन, उपेंद्र कुमार, अनमोल भट्ट, प्रांजल आदि मौजूद रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

15 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>