ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल नॉलेजपार्क-3 ग्रेटर नोएडा में विद्यालय में दाखिला लेने वाले सभी नए विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों के लिए रविवार को उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य अभिभावकों व विद्यार्थियों को विद्यालय के सभी अध्यापकों व विद्यालय की शैक्षिक व परीक्षा नीतियों से अवगत कराना रहा। सभी अभिभावकों, विद्यार्थियों व आमंत्रित मेहमानों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत कर सभी आमंत्रित मेहमानों का स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने कई मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में ज्ञानेश्वरी ग्रुप द्वारा भी नृत्य की प्रस्तुति दी गई।
विद्यालय अध्यक्षा कंचन कुमारी ने कहा कि बचपन से ही हर बच्चे के जीवन में नई उमंगे वह नई ऊंचाइयां आकार लेने लगती हैं। बच्चों के व्यक्तित्व के विकास में विद्यालय का प्रमुख योगदान होता है। विद्यालय की प्रधानाचार्या हीमा शर्मा ने शिक्षण विधि व विद्यालय द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के विषय में विस्तृत रूप से जानकारी दी। कार्यक्रम में ओलंपियाड में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं तीनों प्राइमरी, जूनियर व सीनियर विंग के कोऑर्डिनेटर उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन तथा राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…