" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

महर्षि पाणिनि वेद-वेदांग विद्यापीठ गुरुकुल में प्रवेश प्रक्रिया हुई शुरु, बच्चों को सभी विषयों की मिलेगी शिक्षा

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। महर्षि पाणिनि वेद-वेदांग विद्यापीठ गुरुकुल सेक्टर-ईटा-एक में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु कक्षा 6-9 एवं 11 कक्षाओं में प्रवेश प्रारंभ शुरु कर दिए गए हैं। ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तारीख 28 मार्च  है। बच्चों का प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क है। वीरेन्द्र शर्मा, प्रवेश प्रमुख ने प्रेस वार्ता में बताया कि प्रवेश के लिए आयु-सीमा एवं शैक्षणिक योग्यता केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली द्वारा समय-समय पर निर्धारित मानकों के अनुसार होगी। संबंधित कक्षा में प्रवेश के लिए पूर्ववर्ती कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। संस्कृत/वेद/ वेदांग अथवा सामान्य पाठ्यक्रम से अध्ययनरत विद्यार्थी, विश्वविद्यालय के नियमानुसार प्रवेश हेतु पात्र माने जाएंगे। यह गुरुकुल आवासीय (हॉस्टल) एवं ओपन डे-स्कॉलर दोनों प्रकार के विद्यार्थियों के लिए संचालित हो रहा है।

इस बार बालक एवं बालिका दोनों के लिए प्रवेश दिया जा रहा है। बालिकाओं के लिए केवल ओपन डे स्कॉलर की ही व्यवस्था है। प्रवेश प्रक्रिया लिखित परीक्षा एवं मौखिक साक्षात्कार के आधार पर होगा। परीक्षा की तिथि, समय एवं स्थान की सूचना गुरुकुल की वेबसाइट, व्हाट्सएप/ ईमेल के माध्यम से दी जाएगी। प्रवेशार्थियों के लिए जन्म प्रमाण पत्र (छात्र), आधार कार्ड (छात्र), छात्र का पेन नंबर, अंकपत्र या विद्यालय द्वारा दिए गया आई कार्ड जिससे यह प्रमाणित हो कि छात्र किस कक्षा में पढ़ रहा है। प्रवेश पाने वाले छात्रों को संस्कृत विषयों के साथ एनसीईआरटी पाठ्यक्रम अनिवार्य रूप से पढ़ना होगा। कक्षा ग्यारहवीं और बारहवीं में सेमेस्टर प्रणाली से परीक्षा होती है। समस्त पाठ्यक्रम केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित नियमानुसार पढ़ाए जाते है। प्रवेश के पश्चात न्यूनतम 6 वर्ष तक अध्ययन अनिवार्य होगा।

आचार्य रविकांत दीक्षित, संस्थापक अध्यक्ष, गुरुकुल ने  ने बताया कि विद्यार्थियों के लिए सभी व्यवस्थाएं समाज के सहयोग से करता है, कोई शासकीय सहायता नहीं मिलती है। इस दौरान वीरेन्द्र शर्मा, प्रवेश प्रमुख, रविशंकर शर्मा, निर्माण समिति प्रमुख, वेद प्रकाश शर्मा, अध्यक्ष संचालन समिति, दिकपाल सिंह शिक्षक मौजूद रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

16 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>