" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

नववर्ष मेला उमंग में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, बच्चों में दिखा उत्साह, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। भारतीय पर्व आयोजन समिति द्वारा आयोजित उमंग मेले के अंतर्गत शनिवार को सिटी पार्क में इंद्रधनुष प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें 75 प्रतिभागियों ने अपनी सृजनात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके पश्चात एकल नृत्य प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के 50 से अधिक प्रतिभागियों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। शाम को सह प्रांत प्रचारक आनंद का प्रेरणादायी उद्बोधन हुआ, जिसमें उन्होंने भारतीय नववर्ष के महत्व एवं सांस्कृतिक मूल्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सविन्द्र भाटी ने की। इसके उपरांत सायं 7 बजे से ग्रेटर नोएडा शारदीया सांस्कृतिक समिति द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं रात्रि में कुलदीप आर्य द्वारा देशभक्ति गीत एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसने पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति एवं आध्यात्मिकता से ओत-प्रोत कर दिया। कार्यक्रम में वन्दना,  डॉ. आरती शर्मा, विनीता, रश्मि, रूबी चौहान, महेंद्र उपाध्याय, कपिल शर्मा, सरोज तौमर, मीनाक्षी माहेश्वरी, नेहा, शरद त्यागी, ओमप्रकाश अग्रवाल, नौरंग सिंह, सौरभ बंसल, प्रणीत भाटी, विवेक अरोरा, प्रो. विवेक, राजवीर सिंह , मुकुल गोयल सहित अनेकों लोग उपस्थित रहें।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

IEA प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की रखी मांग

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…

6 days ago

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी ने बच्चों के साथ साझा कीं जीवन की यादें

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…

1 week ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर गैर-संचारी रोगों के लिए सुरक्षित देखभाल पर किया गया जागरुक

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…

1 week ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेनो ने दिवंगत डॉ. हीमा शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…

1 week ago

एनआईईटी फार्मेसी संस्थान में ए.के.टी.यू. प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ

विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…

1 week ago

जीबीयू में जुटेगा प्रबुद्ध समाज,19–20 सितम्बर को ‘प्रेरणा विमर्श–2026’ का आयोजन, समापन सत्र में मुख्यमंत्री होंगे शामिल

- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…

1 week ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>