अग्निपथ योजना में सुधार की मांग, राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

ग्रेटर नोएडा। अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर भर्ती में उठायी गयी सुधार की मांग को लेकर हरेन्द्र शर्मा ने प्रेस वार्ताकर अपनी बात रखी। हरेन्द्र ने कहा कि योजना में सुधार को लेकर जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधि के साथ प्रधानमंत्री, रक्षामंत्री, राष्ट्रपति भवन, राष्ट्रीय महिला आयोग को पत्र लिखकर योजना में सुधार की मांग की है। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि अग्निवीर में सेवा की अवधि पांच साल किया जाय। सेवा अवधि की समाप्ति पर 11,71 हजार से बढ़ाकर 18 लाख किया जाय, यह सभी अग्निवीरों को दिया जाय। सबका साथ सबका विकास के साथ महिला पुरुष की समान सहभागिता हो। उन्होंने मीडिया के माध्यम से अपील की है कि अग्निवीर भर्ती में देश के नव युवाओं के कल्याण और कुछ आर्थिक सुधार के लिए उठायी गयी मांग को भर्ती प्रक्रिया में लागू करने लिए सम्बंधित अधिकारियों को आदेश जारी करें। उन्होंने जिले के महिला संगठनों, किसान संगठनों, सामाजिक संगठनों से अपील की है कि अग्निवीर योजना में सुधार के लिए आगे आएं और सुधार को तत्काल प्रभाव से लागू कराने की मांग करें। उन्होंने कहा कि अपनी मांग को लेकर न्यायालय का दरवाजा खटखटना पड़े तो उसके लिए भी काम करूंगा।

Spread the love
RELATED ARTICLES